बैंगलोर

देश प्रोद्योगिकी और डिजिटल के क्षेत्र में आगे-नागेश

एफकेसीसीआई में व्यावसायिक पुरस्कार वितरण समारोह

less than 1 minute read
Sep 21, 2023
देश प्रोद्योगिकी और डिजिटल के क्षेत्र में आगे-नागेश

बेंगलूरु. टाई बेंगलूरु के अध्यक्ष मदन पडक़ी ने कहा कि देश के अगले 25 वर्षों के अमृत काल के लिए युवाओं का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। वे बुधवार को एफकेसीसीआई की ओर से आयोजित ‘मंथन’ के 15वें संस्करण में विभिन्न कॉलेज के विद्यार्थियों को व्यावसायिक पुरस्कार प्रदान करने के बाद आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि प्रोद्योगिकी और डिजिटल के क्षेत्र में देश सबसे आगे है। इसे आगे ले जाने में युवाओं का योगदान जरूरी है। सफलता आसानी से नहीं मिलेगी। इसके लिए कठिन परिश्रम सेवा भावना और समर्पण से काम करना होगा।

मंथन-2023 के अध्यक्ष के.पी.नागेश ने कहा कि देश के युवाओं को अधिक संख्या में रोजगार सृजित करने का विचार करना होगा। सभी के मन में एकजुट होने और अन्यों को अपने ही परिवार के सदस्य की तरह देखने का गुण पैदा करना होगा। नागेश ने कहा कि युवकों का मन प्रदेश की तरफ आकर्षित करने के लिए बिजनेस अवॉर्ड प्रदान किए जा रहे हैं। इसमें प्रदेश के 80 से अधिक शिक्षण संस्थानों के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अंतिम रूप से 34 टीमों का चयन कर पुरस्कार प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि एफकेसीसीआई ने सरकार, बैंकों और निजी संगठनों के साथ लगातार संवाद के कारण लगातार 15वां संस्करण का आयोजित करने में मदद मिली है। कार्यक्रम में निर्वाचित अध्यक्ष रमेशचंद्र लाहोटी, डॉ.आई.एस. प्रसाद, उपाध्यक्ष एमजी. बालकृष्ण उपस्थित थे ।

Published on:
21 Sept 2023 06:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर