11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमजोर मुख्यमंत्री हैं कुमारस्वामी: ईश्वरप्पा

भाजपा ने सरकार को गिराने की कोई कोशिश नहीं की
2 min read
Google source verification
ks eshwarappa

ऑपरेशन कमल की योजना नहीं : ईश्वरप्पा

बेंगलूरु. भाजपा के विधायक केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि एचडी कुमारस्वामी अत्यंत कमजोर मुख्यमंत्री साबित हुए हैं।
ईश्वरप्पा ने रविवार को शिवमोग्गा में कहा कि कुमारस्वामी को कांग्रेस के नेता रोज ही परेशान कर रहे हैं लेकिन जब जद-एस-भाजपा की गठबंधन सरकार सत्ता में थी तब हमने उनको कभी परेशानी में डालने का काम नहीं किया। लेकिन फिलहाल कांग्रेस नेता उन्हें रोज परेशान कर रहे हैं जिसकी वजह से वे कमजोर मुख्यमंत्री साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार को गिराने की कोई कोशिश नहीं की है। यदि यह सरकार अपने अंदरूनी झगड़ों के कारण गिर जाती है तो इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।
गठबंधन सरकार पानी का बुलबुला: शेट्टर
उधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर न हुब्बली में कहा कि गठबंधन सरकार किसी भी समय गिर सकती है। यह सरकार पानी के एक बुलबुले की तरह है जो कभी भी फूट सकता है। उन्होंने इसे जनादेश के विरुद्ध सरकार करार देते हुए कहा कि कांग्रेस व जनता दल- एस ने सत्ता के लालच में आकर इस सरकार का गठन किया है और दोनों दलों के बीच किसी तरह की वैचारिक समानता या राज्य का विकास करने की चेष्टा नहीं है। दोनों दलों के बीच आंतरिक रंजिश है और कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि जनता दल-एस के साथ गठजोड़ कर कांग्रेस अपना अस्तित्व ही खो देगी।
सरकार गिराने की साजिश में कुछ माफिया जगत के किंगपिन का हाथ होने संबंधी मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के बयान पर शेट्टर ने कहा कि यदि आपके पास सबूत हैं तो कार्रवाई की जाए पर मुख्यमंत्री को बयानबाजी करने से बाज आना चाहिए। भाजपा कोई आपरेशन कमल नहीं चला रही है। यदि आपके पास क्षमता है तो अपने विधायकों को काबू में रखें। लेकिन ऐसा करने के बजाय हमारे ऊपर तोहमत लगाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।