28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमने भाजपा का अश्वमेध यज्ञ रोका : कुमार

कुमार ने भरोसा दिलाया कि जनता दल (ध) और कांग्रेस गठबंधन सरकार जनता को पूरे पांच सालों तक स्थिर शासन देगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 24 May 2018, 5:16 PM IST

alaiance

हमने भाजपा का अश्वमेध यज्ञ रोका : कुमार

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा कि कांगे्रस के साथ मिलकर जनता दल (ध) ने राज्य में भाजपा के अश्वमेध यज्ञ को रोक दिया। कुमारस्वामी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणाम आने के बाद ही मैंने कहा था कि राज्य में मोदी-शाह के विजय रथ को रोकना मेरा उद्देश्य है। कुमार ने भरोसा दिलाया कि जनता दल (ध) और कांग्रेस गठबंधन सरकार जनता को पूरे पांच सालों तक स्थिर शासन देगी।

उन्होंने बुधवार की शाम उप मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर के साथ शपथ लेने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गठबंधन सरकारों के पिछले अनुभवों से सबक लेकर व दोनों ही दलों पर रखे जनता के विश्वास पर खरा उतरकर यह सरकार कर्नाटक को देश का एक आदर्श राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि उनके शपथ ग्रहण समारोह में यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी , कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित 25 से अधिक राष्ट्रीय नेताओं में नजर आए अप्रत्याशित उत्साह ने उनको देश में एक नए राजनीतिक बदलाव की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार को सुचारू रूप से चलाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और राज्य का विकास ही हमारे लिए प्रमुख प्रेरणादायक तत्व होगा और राजनीति दूसरे नंबर पर रहेगी। उन्होंने कहा कि वे भाजपा से सुझाव लेने के खिलाफ नहीं है। वे ऐसा कोई निर्णय नहीं करेंगे, जिसके खिलाफ भाजपा को सड़कों पर उतरकर संघर्ष करना पड़े। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार तब तक कोई बड़ा निर्णय नहीं करेगी जब तक गठबंधन के साझेदार विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर देते।


घोषणा पत्र के मुताबिक किसानों का ऋण माफ करने के मसले पर उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही ब्ल्यू प्रिंट तैयार कर लिया है और कांग्रेस के साथ परामर्श करके इस बारे में समुचित निर्णय करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को हल करने के साथ ही उनकी सरकार राज्य में बेरोजगारी दूर करने को प्राथमिकता देगी और महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देगी।
कुमारस्वामी ने बेंगलूरु शहर के आधारभूत संरचना विकास पर बल देने के साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने, कचरे की समस्या को दूर करने तथा मेट्रो रेल परियोजना के विस्तार को वरीयता देने की भी बात कही।

अन्नभाग्या और इंदिरा कैंटीन बरकरार
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार द्वारा शुरू की गई अन्नभाग्या योजना व इंदिरा कैंटीन योजना को इस सरकार में भी जारी रखा जाएगा। बेंगलूरु के साथ ही प्रदेश के अन्य शहरों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और इस संबंध में समय समय पर जिला प्रभारी मंत्रियों के साथ चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक गांव को स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्र, बुनियादी सुविधाओं से युक्त स्वावलंबी इकाई बनाने की सुवर्ण ग्राम योजना को और अधिक कारगर तरीके से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दस सालों से अधूरे पड़े सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने राज्य की जनता से पूर्ण बहुमत देने का कहा, लेकिन जनता ने गठबंधन सरकार के जरिए राज्य की सेवा करने का अवसर दिया है।