
यदुवीर वाडियार बनेंगे पर्यटन विभाग के ब्रांड एम्बेसडर !
मैसूरु. पर्यटन मंत्री सारा महेश ने गुरुवार को मैसूरु शाही परिवार के प्रमुख यदुवीर कृष्णदत्ता चामराजा वाडियार से मुलाकात की और उनसे पर्यटन विभाग का ब्रांड एम्बेसडर बनने का अनुरोध किया। विभाग चाहता है कि यदुवीर की मदद से राज्य के इस क्षेत्र में पर्यटन विकास को बढ़ावा दिया जाए। पुराने मैसूरु क्षेत्र में शाही परिवार की विशिष्ट पहचान है और ऐसे में यदुवीर को ब्रांड एम्बेसडर बनाकर उनकी छवि के सहारे पर्यटन विकास करने की योजना है।
राज्य में पर्यटन विकास को लेकर पर्यटन विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रसिद्ध व्यक्तियों का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है, इसी क्रम मैसूूरु के लिए यदुवीर का ब्रांड एम्बेडर बनने का अनुरोध किया गया है। महेश ने मैसूरु महल स्थित शाही परिवार के निजी निवास क्षेत्र में यदुवीर से मुलाकात की और उनसे आग्रह किया। मंत्री ने कहा कि यदुवीर के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। विभाग ने इस साल दशहरा उत्सव के दौरान पर्यटन को बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं तैयार की हैं।
हॉप ऑन-हॉप ऑफ से पर्यटक घूमेंगे शहर
मैसूरु. 10 अक्टूबर से आरंभ हो रहे दशहरा महोत्सव के दौरान पर्यटकों की सुविधा के लिए कर्नाटक पर्यटन विकास निगम (केएसटीडीसी) और कर्नाटक राज्य राज्य पथ परिवहन निगम (केएसआरटीसी) ने मैसूरु में हॉप ऑन-हॉप ऑफ बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। सेवा का यह प्रारूप पश्चिमी देशों से लिया गया है।
उन देशों में पर्यटन सुविधा के लिए नियमित अंतराल पर बसों का परिचालन होता है। मैसूरु में पहली बार वर्ष-2013 में इसकी शुरुआत की गई और तब से प्रतिवर्ष दशहरा महोत्सव में यह सुविधा पर्यटकों को मिलती है। केएसटीडीसी अधिकारियों का कहना है कि केएसआरटीसी की योजना है कि इस बस सेवा को दशहरा महोत्सव के बाद भी इस वर्ष के अंत तक शहर में गतिमान रखा जाए। पिछले अनुभवों से स्पष्ट हुआ है कि पर्यटकों ने इस सेवा को अच्छी प्रतिक्रिया दी जिस कारण इसे और ज्यादा प्रभावी रूप से लागू किया जा सकता है।
पर्यटकों के लिए खास
इस सुविधा से पर्यटकों को अपने हिसाब से शहर में घूमने की सुविधा मिलती है। पर्यटक अपनी मर्जी से पर्यटन गंतव्यों पर समय व्यतीत करते हैं और फिर दूसरे पर्यटन स्थल के लिए दूसरी बस से निकल जाते हैं। इसके तहत 12 बसों का परिचालन होता है हर 15 मिनट में बस निर्धारित पर्यटन स्थल के पास पहुंचती है। पर्यटकों को इसके लिए एक दैनिक पास लेना होता है और वे बस से कहीं भी उतर सकते हैं। पास की अवधि एक दिन की होती है।
Published on:
21 Sept 2018 07:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
