उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्यपाल से शिकायत की है। राज्यपाल द्वारा मांगे जाने वाले किसी भी स्पष्टीकरण का समुचित जवाब दिया जाएगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों के साथ शृंगेरी के शारदंबा मंदिर में विशेष पूजा कार्यक्रम में भाग लिया। पूजा में एचडी देवेगौड़ा, उनकी पत्नी चेन्नम्मा, पुत्र एच.डी. रेवण्णा, पुत्र वधु अनिता कुमारस्वामी भी शामिल हुए।