बांसवाड़ा . एलएचवी एएनएम संघ ऑफ राजस्थान के बैनर तले धरने पर बैठी एएनएम और एलएचवी ने 24वें दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को प्रदर्शन के तहत कार्मिकों ने आक्रोश रैली निकाली। टीएडी भवन शुरू रैली गांधी मूर्ति पर समाप्त हुई। साथ ही अस्पताल चौराहे पर भी रोड जाम किया गया। इस संबंध में संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि बीते चौबीस दिन से कार्मिक ग्रेड पे में बढोतरी और पदनाम में बदलाव को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके तहत ही बुधवार को रैली निकाली गई। सरकार मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जायेगा हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कांता रावल, जिला कोषाध्यक्ष नसरीन् बी, जिला संरक्षक कल्पना त्रिवेदी, जिला सलाहकार मंत्री वेदिका वैष्णव, लीलावती राव, पवित्रा शर्मा, रीना, पूनम गरासिया, पूर्णिमा जोशी, नयना जैन, तुलसी अर्नेस्ट, इंदिरा डिंडोर, ट्रैसा वर्गिस, ऊषा खड़िया, गीता गरासिया, पुष्पा, मनीषा, आशा पाटीदार, सुशीला नट, अनीता आचार्य सहित कई एएनएम और एलएचवी उपस्थित रहीं।
इधर, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली रैली
बांसवाड़ा. मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार से रैली निकाली गई। जो जवाहर पुल, पुलिस कंट्रोल रूम, गुरुद्वारा, नगर परिषद होते हुए गांधी मूर्ति पहुंची। जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त धरना स्थल पर जयपुर महापड़ाव में जाने के लिए चर्चा कह गई। जिसके तहत जिले के विभिन्न विभागों के मंत्रालय कर्मचारी कार्मिक रूप से महापड़ाव जयपुर में 11 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक आदेश जारी होने तक सम्मिलित होते रहेंगे। हड़ताल पर बैठे कार्मिकों ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राज सिंह चौधरी के आह्वान पर मंत्रालयिक कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक आदेश जारी होने तक महापड़ाव एवं धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। जिसके तहत जिले के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारी धरना स्थल पर उपस्थित रहेंगे। कोई भी कर्मचारी कार्यालय नहीं जाएगा।