18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरथूना-माही महोत्सव : सुरों से सजेगी संगीत निशा, ग्रेमी अवार्ड विजेता पं. विश्वमोहन भट्ट बांधेंगे समा

www.patrika.com/banswara-news

less than 1 minute read
Google source verification
banswara

अरथूना-माही महोत्सव : सुरों से सजेगी संगीत निशा, ग्रेमी अवार्ड विजेता पं. विश्वमोहन भट्ट बांधेंगे समा

बांसवाड़ा. अरथूना-माही महोत्सव के अन्तर्गत सात जनवरी को अरथूना में होने वाले रंगारंग आगाज में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार व ग्रेमी अवार्ड से सम्मानित पद्मभूषण पं. विश्वमोहन भट्ट शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति देंगे। जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि जिले में दसवीं शताब्दी के पुरातात्विक महत्ता वाले अरथूना मंदिर समूह की विलक्षणता को देश-दुनिया तक पहुंचाने की दृष्टि से पं. विश्वमोहन भट्ट को आमंत्रित किया है। पं. भट्ट 7 जनवरी की शाम 6 बजे होने वाली रंगारंग शास्त्रीय संगीत निशा में तंत्री सम्राट पं. सलिल भट्ट के साथ अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उनके साथ हिमांशु महंत तबले पर संगत करेंगे। आयोजन की प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।्र 80 से अधिक देशों में प्रस्तुति दे चुके भट्ट को कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं।

मोहन वीणा के जनक हैं पंडित भट्ट
भारतीय शास्त्रीय संगीत और संगीतकारों की विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान बनाने में जिन संगीतकारों का सबसे बड़ा योगदान है उनमें पद्मभूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट का नाम विशेष महत्व रखता है। पंडित भट्ट भारतीय संगीत की प्रमुख हस्तियों में से एक है। ये पंडित रविशंकर के शिष्यों में से एक है। इन्हें वर्ष 1994 में विश्वप्रसिद्ध ग्रेमी अवार्ड से, 2002 में पद्मश्री सम्मानवर्ष 2012 में राजस्थान रत्न तथा वर्ष 2015 में तानसेन सम्मान से विभूषित किया गया है। वर्ष 2017 में इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण से सम्मानित किया गया है। इसके साथ.साथ भट्ट को संगीत नाटक अकादमी म्यूजिक साइंटिस्ट तंत्री सम्राट एवं दो बार ग्लोबल म्युजिक अवार्ड के अलावा अन्य कई सम्मानों से नवाजा गया है।

छह को बाइक रैली
इधर, महोत्सव को लेकर छह जनवरी को सुबह नौ बजे भोजापालिया स्थित राजमहल से बाइक रैली निकाली जाएगी। शहर के प्रमुख मार्गों से होकर रैली समाईमाता पहुंचेगी, जहां पूजा-अर्चना के साथ रैली का समापन होगा। रैली में 50 से अधिक बाइकर्स शामिल होंगे।


बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग