
बांसवाड़ा : 9 साल के बाल पंडित शशि शेखर कुशलबाग में करेंगे राम कथा, 13 से 21 दिसंबर तक बहेगा मानस ज्ञान गंगा का प्रवाह
बांसवाड़ा. रामचरित मानस मंडल की ओर से आगामी 13 से 21 दिसंबर तक कुशलबाग मैदान में मानस ज्ञान गंगा का प्रवाह होगा। दो आध्यात्मिक पंडित कुशलबाग मैदान में राम कथा और सुंदर कांड का वाचन करेंगे। मानस मंडल के अध्यक्ष महेश पंचाल और अमृतलाल पंचाल ने बताया कि झांसी के नौ वर्षीय बाल व्यास पीठ पं. शशिशेखर महाराज 14 से 18 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर बाद 3 से 6 बजे तक राम कथा करेंगे, वहीं 13 से 21 तक 2508 सुंदर कांड और संगीतमय 2108 रामायण पारायण किया जाएगा। पंचाल ने बताया कि 13 दिसंबर को सुबह कुशलबाग मैदान में ही रामायण पारायण में बैठने वाले सभी यजमानों को वरणी का वितरण होगा। जिसमें महिलाओं के लिए अलग से पंचरंगी साड़ी और पुरुषों के लिए पितांबर होगा। रविवार को मानस मंडल की ओर से प्रेस वार्ता की। इस मौके पर मुख्य यजमान जयंतीलाल भट्ट, छोटी सरवन प्रधान राजेश कटारा, कुशलगढ़ नपा उपाध्यक्ष लीला पडियार मौजूद रहे। मानस मंडल की ओर से रामनाम पुस्तिका जारी होती है, जिसमें राम नाम लिखे जाते है। ऐसे ही 31 करोड़ राम नाम की पोथियां एकत्रित की गई। जिससे कुशलबाग मैदान में परिक्रमा स्थल तैयार किया जाएगा। प्रतिदिन रामायण पारायण में बैठने वाले यजमान इसकी परिक्रमा करेंगे और इसके बाद ही पारायण में बैठेंगे।
Published on:
09 Dec 2019 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
