
स्कूल के हाजरी रजिस्टर में 98 का नामांकन, मौके पर मिले 65 बच्चे
Banswara.चिडिय़ावासा. बडग़ांव ग्राम पंचायत के अधीन राजकीय उप्रावि सेमलिया के सभी कक्षाओं की हाजरी रजिस्टर में बच्चों का नामांकन और उपस्थिति 98 बच्चों की थी, लेकिन मौके पर महज 65 बच्चे ही पाए गए। कुछ ग्रामीणों की मौखिक शिकायत पर स्कूल में जाकर देखा गया तो वाकई में 65 ही बच्चे थे और हाजरी रजिस्टर, पोषाहार रजिस्टर में 98 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई थी। मामले में जब संस्थाप्रधान जयेश दोसी से पूछा गया तो उनका कहना था कि अधिकांश बच्चे स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए गए हुए है, जबकि स्वास्थ्य परीक्षण स्कूल में ही किया जाता है।
बच्चे भरते है स्कूल में पानी
दूसरी ओर स्कूल में पानी भरने का काम बच्चे ही करते है। इस संबंध में संस्थाप्रधान का कहना है कि स्कूल में हैंडपंप नहीं है, इस कारण बच्चों अपने पीने के लिए पानी का इंतजाम करना पड़ता है। वहीं प्रत्येक कक्ष में कैंपर रखवाया गया है।
लेकिन स्कूल में ये समस्याएं भी
दूसरी ओर स्कूल में हैंडपंप नहीं है और है जो बाहर है। इस कारण पीने के लिए पानी की समस्या आए दिन सामने आती है। पोषाहार प्रभारी भैरूलाल मकवाना ने बताया कि बच्चों की संख्या पूरी ही थी, लेकिन कुछ बच्चे छुट्टी लेकर निकल गए।
इनका कहना है..
हैंडपंप को लेकर समस्या है, कुक कम हेल्पर पानी भरकर थक जाते है। इस कारण शायद बच्चे पानी भरते होंगे। उपस्थिति कम होने की जानकारी नहीं है, जो ली जाएगी। हैंडपंप भी जल्द ही खुदवा दिया जाएगा।
सेवालाल, सरपंच पति बडग़ांव
Published on:
12 Feb 2020, 11:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.