2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : भागवत कथा में राष्ट्रसंत वर्षा नागर ने कहा- ‘देश का असली हीरो अन्नदाता और सीमा पर तैनात सैनिक’

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Dinesh Chandra

•

Updated: 31 Dec 2018, 12:16 PM IST

banswara

बांसवाड़ा : भागवत कथा में राष्ट्रसंत वर्षा नागर ने कहा- ‘देश का असली हीरो अन्नदाता और सीमा पर तैनात सैनिक’

बांसवाड़ा. श्रीमद्भागवत समिति के तत्वावधान में कुशलबाग मैदान में चल रहे भागवत कथा महोत्सव में रविवार को राष्ट्र भक्ति की धारा बही। पांडाल देशभक्तिगीतों की धुनों के बीच भारत माता, वंदे मातरम के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान कथा प्रवाह आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र संत वर्षा नागर ने कहा कि देश के असली हीरो अन्नदाता और सीमा पर तैनात सैनिक हैं। एक रात-दिन पसीना बहाकर धरती से सोना उगाकर देश सेवा करता है तो दूसरा माइनस 60 डिग्री में भी दुनिया की सबसे ऊंची ग्लेशियर पर तैनात रहकर रक्षा करता है। इनकी वजह से हम चैन की नींद सोते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग भाग्य भरोसे जीते है, उनके लिए वालिया भील का उदाहरण काफ ी है। जो मरा-मरा जपकर वाल्मीकि ऋषि बन गए। कथा में गोवर्धन लीला प्रसंग में कहा कि भगवान ने इन्द्र का दंभ दूर करने के लिए गोवर्धन पर्वत उठाया। स्वामी विवेकानन्द के व्यक्तित्व पर चर्चा कर उन्होंने मेहनत का महत्व बताया। साथ ही नई पीढ़ी से बुजुर्गों का आदर करने और गो-सेवा करने का आह्वान किया।

सभा में ब्रह्मा कुमारी संस्था की रीटा दीदी ने कहा कि अपनी क्षमताओं को विकसित करें। भगवान के साथ अपना सम्बन्ध जोड़ें, तो जीवन संवर जाएगा। कार्यक्रम में वर्षामृत सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कप्तानसिंह ने भी विचार रखे। मध्यप्रदेश के महिदपुर से आए गायक श्रीराम गुलाटी ने भजन गाकर सम्मोहित किया। आरंभ में व्यासपीठ का अभिनंदन आरएसडब्ल्यूएम के सीओओ सुकेश शर्मा, उपासना शर्मा, मनोज शाह, डॉ. गोपाल लड्ढा, भुवनमुकुंद पंड्या, प्रकाश पंड्या, मुरलीधर भट्ट, कमलाकान्त, विजया दवे, महावीरप्रसाद अग्रवाल, श्रीलाल जानी, जयप्रकाश पंड्या, मध्यप्रदेश से आए नरेन्द्रसिंह, घनश्यामसिंह, कमल रावत, कालूसिंह आदि ने किया। ब्रह्मा कुमारी संस्था की सरोज दीदी सहित कई भक्त उपस्थित थे। व्यासपीठ की पूजा यजमान परिवार के रजनीकान्त कंसारा, रमाकान्ता कंसारा, पीयूष कंसारा, विधि कंसारा, रेखा कंसारा, राधा किशन खन्ना, हर्षी खन्ना, नवीना खन्ना, अमित वधवा, भावना वधवा आदि ने किया।

पक्षियों के लिए अनाज की पोटली का वितरण
इस अवसर पर पक्षियों के लिए वागड़ पर्यावरण संस्थान तथा श्रीमद्भागवत समिति के साझे में संत ने अनाज की पोटलियां वितरित की। संस्थान अध्यक्ष डॉ. दीपक द्विवेदी ने बताया कि डॉ. दिनेश भट्ट, सज्जनसिंह राठौड़, लखन खण्डेलवाल, कपिल पुरोहित, महावीर नश्नावत, सुनील मेहता, रवीन्द्र मेहता, निमेश मेहता, धरणीधर पण्ड्या, कान्तिलाल पटेल, आर.के अय्यर, योगेश्वरी जोशी, कमला खण्डेलवाल, बसन्ती देवी मून्दड़ा, प्रीति दोसी, जैजेवन्ती वैष्णव, अनुराग सिंघवी सहित 51 संस्थाओं को पोटलियां दी गई। संचालन बृजमोहन तूफान ने किया।

गोशाला का किया अवलोकन
संत वर्षा नागर गोशाला में रविवार को लेखराज फाउण्डेशन की ओर से गोकाष्ठ निर्मित करने की प्रक्रिया समझाई। साथ ही अतिथियों ने गोशाला का अवलोकन किया। गोशाला अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने संत वर्षा नागर का स्वागत किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण व गोकाष्ठ के बारे में बताया। कार्यक्रम में लेखराज फाउण्डेशन के शैलेन्द्र सराफ, रेखा कंसारा, हर्ष खन्ना, अनुराग जैन आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़