16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : बांसवाड़ा : कुशलबाग मैदान में भागवत कथा- ‘हर घर में श्रवण कुमार जैसा पुत्र हो’

www.patrika.com/banswara-news

2 min read
Google source verification
banswara

Video : बांसवाड़ा : कुशलबाग मैदान में भागवत कथा- ‘हर घर में श्रवण कुमार जैसा पुत्र हो’

बांसवाड़ा. संतान वही जो माता-पिता की वृद्धावस्था में उनकी देखभाल करे। इतिहास में श्रवण कुमार ऐसा पुत्र हुआ है जो विकट परिस्थिति में भी अपने माता-पिता को तीर्थ पर लेकर निकल पड़ा। बांसवाड़ा में भी हर घर में श्रवण कुमार जैसा पुत्र हो। श्रीमद् भागवत समिति के तत्वावधान में शहर के कुशलबाग में आयोजित भागवत ज्ञान कथा महोत्सव में राष्ट्रसंत वर्षा नागर ने व्यासपीठ से प्रवचन में बांसवाड़ा वासियों के लिए कुछ ऐसी ही कामनाएं करते हुए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि वृद्ध माता-पिता की सेवा हो जाएगी तो चारों धाम घर पर आ जाएंगे। पांडाल में गोभक्त संत रघुवीरदास महाराज भी उपस्थित थे।

वैदिक ऋचाओं से गूंजा पांडाल
पांडाल में ऋग्वेद की लुप्त प्राय: शांखायनी शाखा का पं. इन्द्रशंकर झा ने गान किया तो समूचा कथा पांडाल तालियों से गंूज उठा। इस अवसर पर यजुर्वेद का गान पं. कृष्णचन्द्र जोशी, सामवेद पं. सुर्यशंकर नागर, अथर्ववेद की ऋचाओं का गान पं. रमानाथ झा ने किया। आरम्भ में यजमान परिवार के रजनीकांत कंसारा, रमाकान्त कंसारा, रेखा कंसारा, राधाकिशन खन्ना, हर्षी खन्ना, नवीना खन्ना ने पोथी का पूजन किया। कवि भूपेन्द्र तनिक ने अपनी पुस्तक विविधा संत को भेंट की। उल्लेखनीय है कि ऋग्वेद की शांखायनी शाखा विश्व से लुप्त हो चुकी है लेकिन लोढ़ी काशी के वैदिक विद्वानों ने इसका संरक्षण किया हुआ है।

इन्होंने किया स्वागत
संत का स्वागत मुरलीधर भट्ट, अरूण दोसी, पुष्पेन्द्र पड्ंया, अंजनी त्रिवेदी, जनार्दन दवे, मनोज शाह, प्रवीण त्रिवेदी, भावसार समाज के अध्यक्ष जनक किशोर भावसार, राजेश भावसार, संस्कार ग्रुप के मनोहरलाल कंसारा, प्रभुलाल कंसारा, शैलेष देसाई, नेमा सेवा समिति के अध्यक्ष नगेन्द्र दोसी, देवेन्द्र शाह, अनुज सराफ, देवीलाल मेहता, नन्दा कोठारी, प्रीति कुलश्रेष्ठ, कल्पना मेहता, दीपिका दीक्षित, डॉ. मुकेश शर्मा, मानस मण्डल के अध्यक्ष महेश पंचाल, सचिव अमृतलाल पंचाल, सीता वधवा आदि ने किया।

‘जहां राम-कृष्ण, वहां सब कुछ संभव’
बांसवाड़ा. श्री रामचरित मानस मंडल के तत्वावधान में कुशलबाग में हनुमान की आराधना में डूबे सैकड़ों साधक-साधिकाओं के सामूहिक स्वर में देवाधिदेव महादेव के पंचाक्षर मंत्र का जाप व संगीतमय हनुमान चालीसा की सुर सरिता पं. नन्दकिशोर शास्त्री के सान्निध्य में बही। नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन के अन्तर्गत बड़ा रामद्वारा के संत रूद्रशेखर महाराज एवं भागवत मर्मज्ञा साध्वी संत वर्षा नागर की उपस्थिति रही। संत रूद्रशेखर महाराज ने कहा कि जहां भगवान राम-कृष्ण स्वयं है, वहां कुछ भी असम्भव नहीं है। यदि उनकी कृपा न हो तो सत्संग करना भी कठिन है। भागवत मर्मज्ञा साध्वी संत वर्षा नागर ने कहा कि हम अंधकार को दूर करने के लिए मिलकर दीप जलाएं, जिससे स्वयं भी रोशन हो और जगत में व्याप्त बुराई कुरीतियों रूपी अन्धकार को दूर कर सकें। मानस मण्डल के अध्यक्ष महेश पंचाल ने बताया कि अनुष्ठान के दूसरे दिन योगेश जोशी, रजनीकांत कंसारा, रमाकान्त कंसारा, पीयूष कंसारा के परिजनों ने पोथी पूजन किया। यजमान नरहरिकान्त भट्ट, डॉ. मुकेश शर्मा, नन्दकिशोर वैष्णव, पन्नालाल माली, सुधादेवी उपाध्याय, बसन्तीदेवी मूंदड़ा, हीरालाल बुनकर, महेश्वरी पंचाल, विनीता सागवाडिय़ा, रेखा कंसारा, रजनीकान्त कंसारा, रमाकान्ता कंसारा, पीयूष कंसारा, भागवत समिति के अध्यक्ष रविन्द्र मेहता आदि ने सन्तों का स्वागत किया। का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन अमृतलाल पंचाल ने किया।


बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग