5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा : खांदू कॉलोनी में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू, देखें वीडियो…

Coronavirus Updates, Curfew In Banswara : जैन मंदिर के पीछे निवासरत एक व्यापारी संक्रमित, अहमदाबाद में उपचार जारी

less than 1 minute read
Google source verification
बांसवाड़ा : खांदू कॉलोनी में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू, देखें वीडियो...

बांसवाड़ा : खांदू कॉलोनी में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू, देखें वीडियो...


बांसवाड़ा. देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में भी रोजाना सैंकड़ों की संख्या में पॉजिटिव केस सामने आ रहे है। जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित कई रोगी स्वस्थ होकर घर लौट गए है। लेकिन मंगलवार को शहर की खांदू कॉलोनी में एक कोरोना वायरस संक्रमित केस मिलने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद से जिले में एकबार फिर से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार खांदू कॉलोनी में दिगंबर जैन मंदिर के पीछे निवासरत एक व्यापारी के घर चिकित्सा विभाग और पुलिस की टीम एंबुलेंस लेकर पहुंची। दल को देखकर लोगों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि व्यापारी अहमदाबाद इलाज के लिए गया है। वहां अस्पताल में जांच करने पर वह कोरोना संक्रमित पाया गया। जिसके बाद वहीं उपचार के लिए रखा गया है। इधर, सूचना मिलने पर टीम खांदू कॉलोनी स्थित उनके घर पहुंची और परिजनों को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। व्यक्ति के पॉजिटिव पाए जाने के बाद कॉलोनी में कफ्र्यू लगा दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग