30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा : घर के आंगन में पेड़ पर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

देर शाम तक नहीं हो सका पोस्टमार्टम

2 min read
Google source verification
banswara news

कुशलगढ़. कुशलगढ़ थाना क्षेत्र की सब्बलपुरा ग्राम पंचायत के करमदिया गांव में सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव उसके ही घर-आंगन में लगे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मामले में मृतका के पीहर पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया और दोनों पक्षों के बीच बहस भी हुई। देर शाम तक दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनने से शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हो पाया।

पुलिस के अनुसार करमदिया निवासी सीकू पत्नी लेखराज मईड़ा का शव घर के आंगन में ही लगे बबूल के पेड़ पर लटका मिला। परिजन शव को पेड़ से उतारकर कुशलगढ़ अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को मुर्दाघर में रखवाया। इसके बाद मृतका के शव को लेकर आए लोग पुलिस थाने में चले गए। बताया गया कि मृतका का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व ही हुआ था।

पहले करंट, बाद में लटकना बताया

इधर, पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को भी इत्तला दी, जिस पर डाबरीमाल गांव से मृतका के माता-पिता और अन्य रिश्तेदार पहुंचे। उन्होंने सीकू की हत्या का आरोप पुलिस के समक्ष लगाया। मृतका की मां का कहना था कि उन्हें सीकू के करंट लगने और अस्पताल लेकर आने की सूचना दी गई। अस्पताल आने पर पता चला कि सीकू फंदे पर लटकी हुई थी। ्रअस्पताल में उनके पहुंचने पर ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य नहीं था। उन्होंने ससुराल पक्ष पर झूठी सूचना देने और सीकू की हत्या का आरोप लगाया। उसने बताया कि आठ दिन पहले पारिवारिक विवाद के चलते सीकू अपने मामा की पुत्री के घर चली गई थी, जिसे ससुराल वाले समझाइश कर लेकर आए थे।

नहीं बनी बात

बताया गया कि मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों के पुलिस थाने में मौजूद होने की जानकारी पर पीहर पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे। दोनों पक्षों में दिनभर भांजगड़ा चलता रहा। पुलिस ने समझाइश भी की, लेकिन दोनों पक्षों में कोई सहमति नहीं बन पाई। इसके चलते देर शाम तक मृतका के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।

प्रौढ़ लटका मिला, हत्या का आरोप

सज्जनगढ़. सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के पाटडिय़ा गांव में सोमवार सुबह एक प्रौढ़ पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा। जानकारी के अनुसार पाटडिय़ा निवासी राजहिंग (48) पुत्र वरसेंग सोमवार सुबह अपने घर के पीछे खेत के पास एक पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर थानाधिकारी प्रवीणसिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पेड़ से उतरवाया और परिजनों से आवश्यक जानकारी ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।

हत्या का लगाया आरोप: इधर, मृतक के परिजनों ने राजहिंग की हत्या का आरोप लगाया और एकबारगी शव को पेड़ से नहीं उतारने देने पर अड़ गए। पुलिस ने निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया, तब परिजन माने। पुलिस के अनुसार राजहिंग की शादी के बाद कोई संतान नहीं हुई। उसकी पत्नी कई महीने पहले राजहिंग को छोडकऱ चली गई और अन्यत्र नातरा कर लिया। इसके बाद से वह अपने भाई के साथ ही रह रहा था।

Story Loader