18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाटकेश्वर महादेव मंदिर प्रतिमाओं की स्थापना

प्राण‎ प्रतिष्ठा महोत्सव : कलश यात्रा में उमड़ी मातृशक्ति  

less than 1 minute read
Google source verification
हाटकेश्वर महादेव मंदिर प्रतिमाओं की स्थापना

हाटकेश्वर महादेव मंदिर प्रतिमाओं की स्थापना

बांसवाड़ा. हाटकेश्वर महादेव मंदिर खांदू कॉलोनी में शनिवार को तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर मंदिर में भगवान गणेश, कार्तिकेय, नंदी, कछुए और मां पार्वती की प्रतिमाएं स्थापित की गई। वहीं जलकलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने सहभागिता निभाई।
महोत्सव के अंतिम दिन प्रात: 8 बजे से दिग्होम,‎ प्रासाद स्नपन शुरू हुआ। इसके उपरांत गंगाजल कलश यात्रा निकाली गई। यह हाटकेश्वर महादेव मंदिर से आरंभ होकर शिव शक्ति मंदिर पर पहुंची। जहां 500 महिलाओं ने कलश में गंगाजल भरा। दोपहर 12 बजे पुन: यात्रा हाटकेश्वर मंदिर पहुंची। मुख्य कलश की यजमान मीनाक्षी व्यास रहीं। साढ़े 12 बजे वैदिक ऋचाओं के गान व मंत्रोच्चार के बीच मुख्य कलश स्थापना, कीर्ति स्तंभ, ध्वज दंड एवं नई प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा की गई। इसके उपरांत सांय 5 बजे श्रीफल होम कर नवचंडी यज्ञ पूर्ण किया गया। शिवालय में शृंगार विजय व्यास ने किया। आयोजन के मुख्य अतिथि संत रामप्रकाश महाराज रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री भवानी जाेशी रहे।‎

इन्हें मिला लाभ
आचार्य वीरल पंड्या के‎ नेतृत्व में पंचकुंडीय यज्ञ में मुख्य यज्ञ कुंड का‎ लाभ शक्तिस्वरूप पंड्या, पंचकुंडी‎ का लाभ हरिप्रसाद मेहता, ललित‎ मेहता, दिनेश पंड्या, महेश व्यास ने‎ प्राप्त किया। माता पार्वती की प्रतिमा‎ का लाभ अशाेक पंड्या, गणपति की‎ प्रतिमा का आनंदप्रिय पंड्या,‎ कार्तिकेय की प्रतिमा का कुंदन‎ जाेशी, नंदी की प्रतिमा का नवनीत‎ जाेशी व कछुए की प्रतिमा का‎ लाभ भरत जाेशी ने उठाया।

मुख्य कलश का लाभ वीरेंद्र जाेशी,‎ ‎जजमाेहन कलश का उपेंद्र मेहता,‎ द्वार कलश का हरीश व्यास, ध्वज‎ दंड का जयप्रकाश व्यास, कीर्ति‎ स्तंभ का लाभ नरेंद्र पंड्या काे मिला।‎ हाटकेश‎ महादेव मंदिर का वास्तु पूजन रवींद्र‎ मेहता ने किया। मूर्तियों का पूजन‎ और कर्मकुटी यज्ञ महेंद्र पंड्या ने‎ किया। महाआरती हेमंत मेहता ने की।


बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग