27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरु पूर्णिमा पर करुणासागर मंदिर में षोडशोपचार महापूजा 29 को

Rajasthan

भजन-कीर्तन, सत्संग और धुनि का आयोजन होगा
कोकापुर. पाड़़वा में गुरु पूर्णिमा का आयोजन 29 जुलाई को होगा। महोत्सव को लेकर मंदिर की साज-सज्जा और पूर्व तैयारियों जारी है। आयोजन समिति के रमणलाल पाटीदार, विजेश बुनकर, शिवराम पाटीदार, नानजी पाटीदार, गटुलाल बुनकर, शंकरलाल बुनकर, सुखलाल पाटीदार, भूराजी पाटीदार, मानजी पाटीदार, डायालाल सुथार, प्रकाश बुनकर और हीरालाल पुंजपुर सहित सभी कार्यकर्ता तैेयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः प्रभात फेरी से होगा। इसके बाद सुबह में उपासना जगद्गुरु की पूजा-अर्चना एवं भाव वंदना संपन्न की जाएगी। परमगुरु षोडशोपचार महापूजा का आयोजन होगा। पूजा के बाद महाप्रसाद का वितरण होगा। इसके बाद सायं काल में वापस संध्या उपासना, भजन-कीर्तन, सत्संग और धुनि का आयोजन किया जाएगा। गुरुगादी महिमा पाठ, परमगुरु चालीसा, बाल कुबेर अष्टक, अमरदाड़म अष्टक तथा अखंड दिव्य जोत अष्टक के पाठ के साथ धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी।
फोटो: परमगुरू करूणासागर।