27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिलोही से जय अम्बे पदयात्रा 17 सितंबर को

Rajasthan

गड़ाजसराजपुर पत्रिका. सिलोही में जय अम्बे पदयात्री संघ की बैठक शनिवार को लक्ष्मीनारायण मंदिर में हुई। जिसमें अध्यक्षता दिनेश पाटीदार ने बताया की गुजरात के अंबाजी शक्तिपीठ के लिए पदयात्रा प्रारंभ करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। पदयात्रा के दौरान अंबाजी मंदिर में धर्मध्वजा फहराई जाएगी।पदयात्रा 17 सितंबर को सुबह 7 बजे सिलोही स्थित माताजी मंदिर से ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा के रूप में रवाना होगी। पदयात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए भोजन, जलपान, वाहन, टी-शर्ट, चिकित्सा सुविधा, विश्राम स्थलों की व्यवस्था तथा सहयोगियों की जिम्मेदारियों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मीडिया प्रभारी प्रियेश पाटीदार ने बताया कि जय अम्बे पदयात्री संघ पिछले 26 वर्षों से निरंतर अंबाजी शक्तिपीठ की पदयात्रा करता आ रहा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद, विश्राम स्थल एवं चिकित्सा सुविधा की समुचित व्यवस्था रहेगी। बैठक का संचालन जयप्रकाश पाटीदार ने किया। आभार दिनेश पाटीदार व्यक्त किया।