बांसवाड़ा

मां महालक्ष्मी मंदिर: हर मनोकामना पूरी करती हैं, तबादले की भी अर्जी लगाते हैं श्रद्धालु

बांसवाड़ा . ’मां , मेरे घर में सुख शांति करना’। ’मां, मेरी गंभीर बीमारी सही कर देना’। हे मां लक्ष्मी, मेरे पति की नौकरी वापस दिला दो’। ऐसी ही ढेरों इच्छाएं लिखी पर्चियां मां लक्ष्मी के दान पात्र में प्रतिवर्ष मिलती हैं। बांसवाड़ा शहर स्थित मां महालक्ष्मी मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।

2 min read
Maa Mahalakshmi Temple banswara

बांसवाड़ा . ’मां , मेरे घर में सुख शांति करना’। ’मां, मेरी गंभीर बीमारी सही कर देना’। हे मां लक्ष्मी, मेरे पति की नौकरी वापस दिला दो’। ऐसी ही ढेरों इच्छाएं लिखी पर्चियां मां लक्ष्मी के दान पात्र में प्रतिवर्ष मिलती हैं। बांसवाड़ा शहर स्थित मां महालक्ष्मी मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। जहां लोग अपनी मन्नत लेकर पहुंचते हैं। लेकिन यहां माता महालक्ष्मी से मन्नत मांगने के लिए श्रद्धालु सिर्फ दुआ नहीं मांगते, बल्कि हाथ से पर्ची लिख माता की दान पेटी में डालते हैं। फिर चाहे सरकारी नौकरी की मन्नत हो या संतान प्राप्ति की। यहां तक कि तबादले की अर्जी भी माता के दरबार में लगाते हैं। ऐसी ही ढेरों मन्नतों की पर्चियां प्रतिवर्ष मां के मंदिर में रखी दान पेटी से निकाली जाती हैं।

सदियों पुराने इस मंदिर की देखरेख पंच जडिय़ा श्रीमाल समाज करता आया है। समाज के जिला अध्यक्ष नरेश श्रीमाल बताते हैं कि वर्ष में दो बार दानपेटी खोली जाती है। इसमें मन्नतों के लिए डाली गई पर्चियां निकलती हैं। जिन्हें काफी समय रखने के बाद विसर्जित कर दिया जाता है। साथ ही वे बताते हैं कि कई ऐसे लोग हैं जिनकी मन्नत पूरी हुई। मन्नत पूरी होने के बाद वे मां को पुन: पर्ची लिख आभार व्यक्त करते हैं।

वर्ष में दो बार मां के दरबार में होता है भव्य आयोजन

समाज अध्यक्ष श्रीमाल बताते हैं कि माता के दरबार में वर्ष में दो बार भव्य आयोजन किया जाता है। श्राद्ध पक्ष की अष्टमी पर मां का जन्मोत्सव मनाया जाता है और धनतेरस, रूपचतुर्दशी और दीपावली पर भी विविध अनुष्ठान किए जाते हैं। मंदिर पुजारी निलेश कुमार सेवक बताते हैं कि मां की प्रतिमा तीन फीट ऊंची सफेद संगमरमर से बनी है। श्रीयंत्र भी बनाया गया है। वहीं, समाज अध्यक्ष श्रीमाल बताते हैं कि आयोजन के तहत प्रतिवर्ष मां का श्रृंगार चांदी के आभूषणों से किया जाता है।

आशीष वाजपेयी

Updated on:
10 Nov 2023 11:17 am
Published on:
10 Nov 2023 11:15 am
Also Read
View All

अगली खबर