10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धंबोला. हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली प्रभातफेरी

Rajasthan

धंबोला @ पत्रिका. हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को मणिलाल पंड्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीमलवाड़ा और राउमावि लिखीबड़ी ने प्रभात फेरी निकाली। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। प्रभात फेरी में भाजपा जिला महामंत्री ईश्वरलाल लबाना, तहसीलदार राजकुमार सरेल, विकास अधिकारी ललित पंड्या, एसीबीईओ हमराज सिंह, सरपंच विजयपाल डोडीयार, धनपाल भोई, दिलीप सिंह, देवेंद्र दर्जी सहित आंगनबाड़ी व राजीविका कार्यकर्ता और एसएमसी-एसडीएमसी सदस्य मौजूद रहे। प्रभात फेरी विद्यालय से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी और विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों को अभियान सफल बनाने और प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।