1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा

बांसवाड़ा के सेमलिया में 21.03 करोड़ की लागत से बनेगा नर्सिंग कॉलेज

मुख्यमंत्री (chief minister ) अशोक गहलोत (Ashok gehlot) ने किया शिलान्यास

Google source verification

बांसवाड़ा. जिले के सेमलिया गांव में 21.03 करोड़ रुपए की लगात से नर्सिंग कॉलेज (Nursing Colleg) खुलेगा। इसका शिलान्यास मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok gehlot) ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया। मुख्यमंत्री गहलोत पाली में आयोजित शिलान्यास समारोह से बांसवाडा में जुड़े। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पल है। आप लोगों के आशीर्वाद से ही बड़े-बड़े विकास कार्य हो रहे हैं। जिलास्तरीय समारोह कुशलबाग मैदान में आयोजित हुआ। इस दौरान सीएमएचओ डॉ एचएल ताबियार के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग की योजनाओं की आईईसी प्रदर्शनी लगाई गई। जिला प्रमुख रेशम मालवीया, पूर्व गढ़ी विधायक कांता भील, सभापति जिनेन्द्र त्रिवेदी, जिला कलक्टर प्रकाशचन्द्र शर्मा, एडीएम नरेश बुनकर ने आईईसी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सीएमएचओ डॉ ताबियार ने नर्सिंग कॉलेज के निर्माण की रूपरेखा को स्टेनडी के माध्यम से बताई।
इस दौरान विकेश मेहता, देवबाला राठौड़, सज्जनसिंह राठौड़, मंजू परमार, पीएमओ खुशपाल सिंह, डिप्टी सीएमएचओ डॉ राहुल डिंडोर, एडिश्नल सीएमएचओ डॉ भरतराम मीना, डॉ दीपक पंकज, आरसीएचओ डॉ गणेश डिंडोर सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

चिरंजीवी योजना की जानकारी दी, ब्रोशर का विमोचन

कार्यक्रम में जिला प्रमुख रेशम मालवीया, कांता भील, जिला कलक्टर प्रकाशचन्द्र शर्मा, देवबाला राठौड़ ने चिरंजीवी ब्रोशर का विमोचन किया। इस दौरान चिकित्सा विभाग से अमित शाह, डीपीसी दिशांत जैन ने जिला प्रमुख एवं जिला कलक्टर को चिरंजीवी योजना की प्रसार सामग्री पर जानकारी दी। जिला प्रमुख रेशम मालवीया ने मौजूद लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि वह चिरंजीवी योजना का लाभ लेवें। उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपए तक का इलाज सरकारी अस्पतालों सहित निजी में भी निशुल्क मिल रहा है। इसलिए सभी परिवार इस योजना से जुड़े। कार्यक्रम में संचालन बृजमोहन तूफान ने किया। प्रदर्शनी में डीपीएम ललित सिंह झाला, हरिकांत शर्मा, ए स्टेनली, कैलाश सोनी, शंकरभाई, प्रिंस ने सहयोग किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से रंगोली के माध्यम से बेटी बचाने का संदेश दिया गया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8fqmtu
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8fqmwa
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8fqmxw