
ग्रीन मैटिंग, मजबूत नेट व लाइटिंग युक्त सुविधा; पुलिसकर्मी और आमजन को रियायती दर पर लाभ
डूंगरपुर @ पत्रिका. शहर के रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में प्रशासनिक भवन के पीछे मैदान में सुविधा युक्त इंडोर क्रिकेट बॉक्स का शुभारंभ शनिवार को किया गया। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों की सुविधाओं की विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि क्रिकेट बॉक्स में ग्रीन मैटिंग, मजबूत नेट और उच्च गुणवत्ता की पिच तैयार की गई है। रात्रिकालीन प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था भी है। यह सुविधा पुलिसकर्मियों के साथ आमजन को भी रियायती दर पर उपलब्ध कराई जाएगी। शुभारंभ के बाद एक सांकेतिक क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खिव सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
Updated on:
10 Aug 2026 06:00 am
Published on:
10 Aug 2026 06:00 am
