
President Draupadi Murmu in Banswara
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बुधवार को पहली बार वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम पहुंची। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने स्वयं सहायता समूहों से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनसे जुड़ी महिला उद्यमियों से संवाद किया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सम्मेलन में सौर ऊर्जा, लकड़ी उत्पाद, मिनियेचर पेंटिंग, जूट के उत्पाद, हस्तनिर्मित कागज के उत्पाद, कशीदाकारी तथा गलीचा उत्पाद, चमड़ा उत्पाद, हर्बल जैविक गुलाल, प्रधानमंत्री वन धन विकास योजना, गुलाब के उत्पाद, टेराकोटा आर्ट, ब्लॉक प्रिंट, लाख की चूड़ियां, तीर कमान तथा महिला किसान समूह से संबंधित स्टॉल्स का अवलोकन किया और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने एक महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य गीता देवी से हस्त निर्मित तीर कमान भी खरीदकर उन्हें प्रोत्साहित किया। राष्ट्रपति के समक्ष जनजाति अंचल की कला-संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। आदिवासी लोक कलाकारों ने वागड़ अंचल के प्रसिद्ध नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
यह भी पढ़ें - Rajya Sabha Elections : सोनिया गांधी ने राजस्थान से भरा नामांकन, भाजपा प्रवक्ता ने कहीं ये बड़ी बात
डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करती हुई राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि महिलाओं को नेतृत्व प्रदान करते हुए विकास की अवधारणा को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए पूरे समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने महिलाओं में शिक्षा एवं कौशल विकास को बढ़ावा दिए जाने पर बल दिया जिससे महिलाएं देश और दुनिया की प्रगति में बराबर की भागीदार बन सकें।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्थानीय शिल्पकार की और से निर्मित विलक्षण प्रस्तर प्रतिमा भेंट कर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का स्वागत किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने 11 राजीविका सखियों को प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया। वहीं राष्ट्पति ने राजीविका स्वयं सहायता समूह को चेक सौपा।
यह भी पढ़ें - Rajya Sabha Elections : भाजपा प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन दाखिल, भूपेन्द्र यादव पर नया अपडेट
Updated on:
15 Feb 2024 12:55 pm
Published on:
15 Feb 2024 12:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
