10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

51 हजार पद खाली, फिर भी 1700 नवचयनित वरिष्ठ अध्यापक स्कूलों से दूर

Rajasthan

- नियुक्ति पत्र मिले एक माह से अधिक समय बीता, काउंसलिंग का इंतजार
-विभाग ने अब 12 अगस्त तक बढ़ा ओरिएंटेशन शिड्युल
डूंगरपुर। प्रदेश के सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वरिष्ठ अध्यापकों के 51,877 पद रिक्त हैं। इसके बावजूद वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में चयनित करीब 1700 अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र मिलने के एक माह से अधिक समय बाद भी विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाए हैं। विभाग की ओर से पहले ओरिएंटेशन और इसके बाद काउंसलिंग के जरिए विद्यालयों में पदस्थापन किया जाना है। ओरिएंटेशन की तारीख लगातार बढऩे से अब नवचयनित शिक्षकों को 12 अगस्त तक इंतजार करना होगा।

4 जुलाई को मिले नियुक्ति पत्र, अब तक काउंसलिंग नहीं
4 जुलाई को जारी हुए थे नियुक्ति पत्र भर्ती-2024 में चयनित अभ्यर्थियों को 4 जुलाई को संभाग आवंटन के साथ नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे। इसके बाद काउंसलिंग के जरिए स्कूल आवंटित होने थे, लेकिन अभी तक काउंसलिंग कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। पहली बार नवचयनित वरिष्ठ अध्यापकों के लिए डाइट में ओरिएंटेशन कार्यक्रम कराया जा रहा है।
चार बार बढ़ चुकी तारीख
ओरिएंटेशन पहले 15 जुलाई तक होना था। इसके बाद अवधि 27 जुलाई, फिर 5 अगस्त और अब 12 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। ऐसे में काउंसलिंग व पदस्थापन की प्रक्रिया 12 अगस्त के बाद ही शुरू होने की संभावना है।
काउंसलिंग जल्द कराने की मांग
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ऋषिन चौबीसा, जिला अध्यक्ष शंकरलाल कटारा, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान व जिला मंत्री सुदर्शन सिंह चौहान ने शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर काउंसलिंग कार्यक्रम तत्काल जारी करने की मांग की है।
संभाग में रिक्त पदों का यह है गणित
जिला-स्वीकृत-कार्यरत-रिक्त
बांसवाडा-3052-1888-1164
चितौडग़ढ़-2288-927-1361
डूंगरपुर-2341-1325-1016
प्रतापगढ़-1465-624-841
राजसमन्द-1968-705-1263
सलूम्बर-1039-433-606
उदयपुर-3547-1613-1934