बांसवाड़ा. रक्तदान के प्रति समर्पित युवाओं की टीम नित नए प्रयास कर रही है। इस क्रम में बुधवार को युवाओं ने समाज सेवा की अनूठी पहल की। आसोड़ा के श्री नाग कल्याण गोगाजी आध्यात्मिक केंद्र पर आयोजित प्राण प्रतिष्ठा दिवस के मौके पर बुधवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। सपना फाउंडेशन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में लगाए गए इस शिविर में 42 लोगों ने रक्तदान किया।
पहली बार किया दान
सपना फाउंडेशन के संस्थापक विश्वम्भर ने बताया कि शिविर की विशेष बात ये है कि 42 रक्तदाताओं में अधिकांश युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। फाउंडेशन के तहत वर्ष 2019 से नियमित रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। लेकिन पहली बार धार्मिक कार्यक्रम में शिविर लगाया गया है।
इन्होंने किया रक्तदान
संदीप उपाध्याय, हर्षद पंड्या, शुभम पंड्या, पियूष पंड्या, दलोट (प्रतापगढ़) तहसीलदार निखिल व्यास, मानसी शर्मा (गुजरात), जुली भट्ट एवं सहबद सिंह समेत कई युवाओं ने रक्तदान किया। सहयोगकर्ता में रजत एवं तुषार पंड्या, राहुल पंड्या, शुभम पंड्या, रौनक, निकुंज, कोमिक समेत युवाओं ने आवश्यक सेवाएं दी।
घाटोल में रक्तदान शिविर आज
सपना फाउंडेशन और नवजीवन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर बुधवार को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। घाटोल नए बस स्टैंड क्षेत्र में शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। जो दोपहर दो बजे तक चलेगा।
सेवा का एक बार फिर मान
वागड़ में रक्तदान सेवाओ के लिए लगातार सक्रिय टीम सपना फाउंडेशन का नामांकन एक बार फिर जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के लिए किया गया है। तीसरी बार सपना फाउंडेशन को रक्तदान में उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।