समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए उन्होंने समाजवाद को एक परिवार का समाजवाद बताया। उन्होंने कहा कि जैसे लड़की की उम्र बढ़ने पर परिवार वालों को उसके विवाह की चिंता सताती है। उसी प्रकार समाजवादी पार्टी को लड़के की उम्र बढ़ने पर उसके राजनीतिक समायोजन की चिंता होती है। आज के समाजवाद का मतलब है कि अब लड़का बड़ा हो गया, सीएम की कुर्सी खाली करो। उन्होंने कहा कि मुलायम का परिवार ही नहीं, रिश्तेदार के रिश्तेदार तक को कुर्सी पर बैठाने के लिए समाजवाद का सहारा लिया जाता है। आजम खां के बारे में अमर सिंह ने कहा कि आजम खां जैसे असुर जब मारने-पीटने की बात करते हैं, तो मैं बकरीद के बकरे की तरह तैयार हो जाता हूं।