1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुष्पक विमान की जगह SUV कार से सीता हरण करने पहुंचा था कलयुग का रावण, फिर राम ने चलाया ऐसा ‘ब्रम्हास्त्र’

देश भर में मानता जाने वाला खुशियों का त्यौहार अब नए ट्रेंड पर भी चलने लगा है, जिसमें कलयुग के रावण ने सीता हरण के लिए अब पुष्पक विमान के स्थान पर एसयूवी कार का इस्तेमाल किया है। जिससे सीता का हरण करके वो दुष्ट ले जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हो रही रामलीला के दौरान भगवान राम ने भी कलयुग के इस रावण के अंत के लिए उसी प्रकार से तीनों अस्त्र का एक साथ अनुसंधान किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 5 Oct 2022, 8:21 PM IST

Barabanki Ravan on SUV during Sita Haran in Ramlila

Barabanki Ravan on SUV during Sita Haran in Ramlila

बाराबंकी जिले में इस बार रामलीला का मंचन बहुत ही आधुनिक तरीके से किया गया। यहाँ के फतेहपुर कस्बे में आयोजित 'रामलीला' चर्चा का विषय बनी हुई है। कलयुग में आयोजित इस रामलीला में पात्र तो काल्पनिक ही हैं लेकिन इन्हें आधुनिक तौर पर दर्शाया गया है। दरअसल यहां पर रामलीला में आधुनिक युग का रावण दिखाया गया है। जो सीता मां का हरण करने के लिए किसी पुष्पक विमान में नहीं बल्कि कार में आता है। रामलीला के इस दृश्य को देखने के लिए वहां पर मौजूद लोग काफी उत्सुक नजर आए।

यह भी पढे: रावण को मारने के लिए पहली बार प्रयोग होगा 'वरुणास्त्र', सोशल मीडिया पर Video की धूम

बता दें कि बाराबंकी जिले में सुबह से हो रही बारिश के बीच आज दशमी के दिन अलग-अलग जगहों पर दशहरे का आयोजन हुआ है। इस बारिश के बीच आयोजित हुए रामलीला में रावण का दहन कई जगहों पर नहीं हो पाया है। कई जगहों पर गोले लगाकर परंपरा निभाई गई है।

वहीं बाराबंकी जिले के फतेहपुर कस्बे में आधुनिक युग की रामलीला देखने को मिली। इस रामलीला में आधुनिक रावण दिखाई दिया। यह रावण सीता मां का हरण करने के लिए किसी पुष्पक विमान से नहीं बल्कि एक लग्जरी कार से आया। लग्जरी कार से आए रावण को देख वहां मौजूद लोग उसे देखने के लिए काफी उत्साहित दिखे। लोगों ने लग्जरी कार से आए रावण का वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है। लग्जरी कार से आया यह रावण अब काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढे:अलीगढ़ में 1 रु का विवाद: दो दर्जन गुंडे बुलाकर पेट्रोल पंप वालों को दौड़ा दौड़ाकर पीटने का Video वायरल