24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस जिले में ताले तोड़कर चोरों ने बनाया स्कूल को निशाना

Rajasthan News : केलवाड़ा थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊनी में बुधवार रात में चोरों ने दो करों के ताले तोड़ दिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 1 Mar 2024, 1:18 PM IST

_incident_crime.jpg

Baran News : केलवाड़ा थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊनी में बुधवार रात में चोरों ने दो करों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने कार्यालय कक्ष में रखी अलमारी एवं काउंटर, दराजें खंगाल कर सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की तथा कमरे में रखी पाइप को चुरा ले गए। चोरों ने और भी तालो को तोड़ने का प्रयास किया, मगर असफल रहे। गुरुवार सुबह प्रधानाचार्य कन्हैया लाल ने केलवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें : ERCP और यमुना जल समझौते को लेकर डोटासरा के बयान पर तिवाड़ी का पलटवार, कह दी ये बड़ी बात

प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी हैं। एक का भी खुलासा नहीं हुआ। 6 मई 2021, 8 जुलाई 2021, 7 सितंबर 2021, 13 सितंबर 2021 को हुई चोरी की घटना में कंप्यूटर, खेल सामग्री, पंखे, कुर्सी, केबल और तोड़फोड़ की वारदात हुई। इसकी रिपोर्ट केलवाड़ा थाने में दर्ज करवाई थी, मगर अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें : बदलाव : युवतियों को बेटी जैसे दुलार वाला ससुराल तो युवकों की इच्छा-संयुक्त परिवार रखने वाला मिले जीवन साथी