1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मच्छर कोटा का तो बारां का नाम क्यों लगाया!

मौत के बाद आंकड़ों में उलझा स्वास्थ्य विभाग, कोटा में बुखार और मौत, फिर बारां में कैसे जोड़ दिया केस

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Oct 18, 2023

मच्छर कोटा का तो बारां का नाम क्यों लगाया!

मच्छर कोटा का तो बारां का नाम क्यों लगाया!

बारां. शहर के चूड़ी बाजार क्षेत्र निवासी एक छात्र की डेंगू से मृत्यु होने के बाद अब इस केस को बारां अथवा कोटा जिले के मृत्यु के आंकड़ों में जोडऩे को लेकर पेंच उलझ गया है। दरअसल मृतक छात्र उदय पटवा बारां शहर का रहने वाला है। वह कोटा में रहकर पढाई कर रहा था।
जानकारी के अनुसार छात्र को कोटा में ही बुखार आया, लेकिन बाद में बारां में अपने घर आ गया। यहां एक दिन भर्ती रहने के बाद गंभीर हालत में रैफर करने पर कोटा भर्ती कराया और 15 अक्टूबर की दोपहर उसकी कोटा में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अब इस केस को बारां अथवा कोटा में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में जोडऩे को लेकर पेच उलझ गया। फिलहाल बारां से तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर जयपुर भेज दी है।
सूत्रों का कहना है कि मृत्यु से चार दिन पहले छात्र 11 अक्टूबर को बारां आ गया था। यहां पर ही एक निजी जांच केन्द्र पर हुई जांच में पॉजीटिव आया था, लेकिन सरकारी अस्पताल में जांच नहीं हुई। इसके अलावा निजी जांच केन्द्र पर भी कार्ड से जांच की गई। एलाइजा जांच नहीं हुई। एलाइजा जांच को अधिक पुष्ट माना जाता है। इससे पहले तो डेंगू पॉजीटिव को लेकर भी संशय जताया गया। अब कार्ड से की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर ही डेंगू पॉजीटिव मानने से इनकार तो नहीं किया जा रहा है, लेकिन मृत्यु की संख्या (डाटा मेंशन) संधारित करने को लेकर मामला अटका हुआ है। यहां के अधिकारियों का कहना है कि कोटा में मच्छर ने काटा है, वहीं अधिक दिनों तक रहा ओर मृत्यु भी वहीं हुई है तो कोटा में जोड़ा जाए।

नियंत्रण के नहीं हो रहे प्रभावी प्रयास
जिले में अगस्त माह से ही डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। इसके बाद शहर के एक युवक की मृत्यु का मामला भी आ गया। इसके बाद भी नगरपरिषद और स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू नियंत्रण को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने टीम भेजकर मृतक के घर के आसपास के 50 घरों का सर्वे करा लिया। कुछ एंटीलार्वा गतिविधियां कराने की बात भी कही जा रही है। इसी तरह नगरपरिषद की ओर से फौरी तौर पर फॉङ्क्षगग कराई जा रही है। जिस कॉलोनी से शिकायत मिलती है, वहां दो कर्मचारी भेजकर कुछ देर फॉगिग कर दी जाती है।

सोमवार को शंकर कॉलोनी से शिकायत मिली थी। इस पर शंकर कॉलोनी, दीनदयाल पार्क क्षेत्र व जयप्रकाश कॉलोनी में फॉङ्क्षगग कराई गई। अब दो टीम ओर बढ़ा दी जाएंगी।
नरसी स्वामी, स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक, नगरपरिषद, बारां

वैसे एलाइजा जांच में पॉजीटिव मिलने पर ही पुख्ता पुष्टी मानी जाती है। फिर भी सर्वे ओर गतिविधि तो करा दी है। तथ्यात्मक रिपोर्ट निदेशालय भेजी है। उपचार सम्बंधित कागजात लिए जा रहे है। मृत्यु बारां में जोडऩे को लेकर पूरी रिपोर्ट मिलने ओर निदेशालय के निर्देशानुसार निर्णय किया जाएगा।
डॉ. संपतराज नागर, सीएमएचओ

Story Loader