8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृषि उपज मंडी में रिकॉर्ड पौने दो लाख कट्टों की आवक

डम्प माल से व्यवस्था प्रभावित हुई, सोमवार से बदल जाएगी नीलामी व्यवस्था, आज अवकाश रहेगा

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Oct 27, 2023

कृषि उपज मंडी में रिकॉर्ड पौने दो लाख कट्टों की आवक

कृषि उपज मंडी में रिकॉर्ड पौने दो लाख कट्टों की आवक

कृषि उपज मंडी में इन दिनों मक्का व धान के साथ ही विभिन्न जिन्सों की अच्छी आवक हो रही है। शुक्रवार को करीब पौने दो लाख कट्टे व बोरी की आवक हुई। इसके चलते मंडी में नीलामी व्यवस्था प्रभावित हुई। वहीं जाम के हालत भी बने रहे। मंडी प्रशासन ने अधिक माल की आवक को देखते हुए अलग-अलग दिन जिन्सों की नीलामी की व्यवस्था शुरु करने की घोषणा की। मंडी में गुरुवार शाम से ही ट्रैक्टर ट्रॉलियों का आना शुरु हो गया था। नीलामी स्थलों पर पहले का बिका माल पड़ा होने के कारण के रात्रि को मंडी के पिछले गेट से कॉलेज रोड तक तथा मांगरोल बाइपास पर जाम के हालात बन गए थे। धीरे- धीरे वाहनों को मंडी में प्रवेश मिल पाया। शुक्रवार को मंडी में एक लाख कट्टे मक्का तथा 60 हजार बोरी धान सहित अन्य जिन्सों की आवक हुई। जिसके चलते डम्प माल के मध्य भी खाली स्थानों पर जिन्सों की ढेरियां लगानी पड़ी।

एमपी से आ रही मक्का व धान

मंडी में अब जिले समेत मप्र से भी धान व मक्का की आवक होने लगी है। व्यापारी विमल बंसल ने बताया कि धान श्योपुर से तो मक्का गुना से आ रही है। बारां कृषि उपज मंडी में नकद भुगतान व उचित तोल के चलते किसान यहां माल लेकर आते हैं।


भावों में उछाल


कृषि मंडी में शुक्रवार को धान औसत 3350 से 4000 रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल बिकी। बीते दो तीन दिनों में धान के भावों में करीब 300 रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल का तेजी रही। वहीं मक्का में भी एक सप्ताह में करीब 200 रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल का तेजी आई है। शुक्रवार को भी मक्का औसत 1760 से 2045 रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल के भाव रहे। धान में एक्सपोर्ट को लेकर तो मक्का में स्टॉकिस्ट की लेवाली के चलते तेजी बन रही है।

सोमवार से बदलेगी नीलामी व्यवस्था


कृषि मंडी सचिव मनोज मीना ने बताया कि मंडी में अधिक जिन्सों की आवक होने चलते तथा माल के उठाव नहीं होने के कारण शनिवार को अवकाश रहेगा। वहीं रविवार रात्रि को 10 बजे से सुबह 10 बजे तक मंडी में जिन्सों को प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही नीलामी व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जिसके तहत सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को मक्का समेत अन्य जिन्सो की नीलामी होगी। वही मंगलवार, गुरुवार तथा शनिवार को धान समेत अन्य जिन्सों की नीलामी की जाएगी।