बारां

एक लाख ​क्विंटल अन्न से अट गया मंडी परिसर

बारां कृषि उपजमंडी का मामला, सर्वाधिक आवक धान की हुई

less than 1 minute read
Oct 12, 2023
एक लाख ​क्विंटल अन्न से अट गया मंडी परिसर

बारां. कृषि उपज मंडी में गुरुवार को विभिन्न जिंस की अच्छी आवक हुई। इसमें धान, सोयाबीन तथा मक्का प्रमुख है। मंडी में सबसे अधिक धान की आवक हुई। करीब 40 हजार बोरी धान, 20 हजार बोरी मक्का तथा 40 हजार कट्टे सोयाबीन की आवक हुई। धान के भावों में करीब 100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी रही।
धान न्यूनतम 2341 से ऊपर में 3150 रुपए प्रति क्विंटल तक के भाव में बिकी। सोयाबीन के भाव 3600 से 4501 रुपए रहे। मक्का के भाव 1290 से 1930 तक रहे। मंडी व्यापारी विमल बंसल ने बताया कि आगामी एक सप्ताह में धान की आवक एक लाख बोरी तक पहुंचने की उम्मीद है। जिले में खरीब की विभिन्न फसलो की करीब 3 लाख 30 हजार हैक्टेयर में बुवाई हुई थी। जिसमें सर्वाधिक सोयाबीन 2 लाख 35 हजार हेक्टेयर में बुवाई हुई थी। वहीं 36 हजार हैक्टेयर में धान तथा करीब 38 हजार हैक्टेयर में मक्का की बुवाई हुई थी। सोयाबीन के भाव जो कि गत वर्ष की तुलना में करीब बराबर की स्थिति में है।
धान तथा मक्का के भावों में थोड़ी उतार चढ़ाव की स्थिति है। मक्का उत्पादन भी 45 से 50 क्विंटल प्रति हैक्टेयर का उत्पादन हो रहा है। गत वर्ष मंडी में धान की अच्छी आवक हुई थी। जिले समेत निकटवर्ती मध्यप्रदेश से भी किसान धान की बिकवाली के लिए बारां मंडी पहुंचे थे। उस समय एक दिन में रिकार्ड 2 लाख बोरी तक धान की आवक हुई थी।

Published on:
12 Oct 2023 09:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर