18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NH-27 की नाकाबंदी से लग्जरी कार में बारां से पंजाब ले जा रहे थे नशे की खेप, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में फायरिंग कर ऐसे पकड़ा

Hadoti Crime News: कोटा ग्रामीण पुलिस ने सिमलिया टोल पर नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 किलो डोडा-चूरा बरामद किया। तेज रफ्तार लग्जरी कार नाकाबंदी तोड़कर भागी, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर टायर पर फायर कर गाड़ी को रोका।
less than 1 minute read
Google source verification
Kota Police Action

हाइवे पर कार्रवाई करती पुलिस (फोटो: पत्रिका)

Drug Smuggling Gang Exposed: कोटा ग्रामीण पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में बड़ी कार्रवाई करते हुए सिमलिया थाना क्षेत्र में 150 किलो डोडा-चूरा बरामद किया है। घटना सुबह करीब 8 बजे की है। पुलिस टीम ने NH-27 (कोटा-बारां हाईवे) पर सिमलिया टोल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान बारां की ओर से तेज रफ्तार में एक लग्जरी कार आती दिखाई दी।

पुलिस को देखते ही कार चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की। स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने तुरंत सतर्कता दिखाई और कार का पीछा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि तस्करों ने भागने के लिए गाड़ी को तेजी से दौड़ाया, जिससे कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

टायर पर फायर करके रोकी कार

पुलिस ने कार को रोकने के लिए गाड़ी के टायर पर फायर किया। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और पुलिस टीम ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। कार सवार बदमाशों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर कार से 150 किलो डोडा-चूरा बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नशे की खेप बारां के रास्ते पंजाब ले जाई जा रही थी।

पुलिस ने दोनों तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया।