8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक की चपेट में आने से मौत, ग्रामीणों और परिजनों ने किया 3 घंटे चक्काजाम

कस्बे के समीपवर्ती स्थित चौकी बोरदा गांव में शनिवार सुबह चौकी गांव के बीच से होकर निकल रहे मेगा हाइवे पर ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Jai Prakash Singh

•

Updated: 9 Mar 2024, 9:30 PM IST

ट्रक की चपेट में आने से मौत, ग्रामीणों और परिजनों ने किया 3 घंटे चक्काजाम

ट्रक की चपेट में आने से मौत, ग्रामीणों और परिजनों ने किया 3 घंटे चक्काजाम

बामला. कस्बे के समीपवर्ती स्थित चौकी बोरदा गांव में शनिवार सुबह चौकी गांव के बीच से होकर निकल रहे मेगा हाइवे पर ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी गांव निवासी बाबूलाल सुमन (60) मवेशियों को चराने के लिए खेत की ओर बारां झालावाड़ मेगा हाइवे से गुजर रहा था, अचानक पीछे से तेज रफ्तार से बारां से झालावाड़ की तरफ जा रहे ट्रक ने अधेड़ को टक्कर मार दी। इससे बाबूलाल सुमन 20 $फीट सडक़ पर घिसटता चला गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा कर उसे कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने बारां झालावाड़ मेगा हाइवे को सुबह 8 से 10 बजे तक शव चक्काजाम किया। इससे सडक़ के दोनों ओर करीब 1 किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। मृतक के परिजन और ग्रामीण मौत पर मुआवजे की मांग कर रहे थे।
एसपी पहुुंचे घटनास्थल
चक्काजाम की सूचना के बाद बारां से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा और डिप्टी राजेन्द्र मीणा घटनास्थल चौकी गांव पहुंचे और चक्काजाम कर रहे मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया। वहीँ ट्रक मालिक से परिजनों और ग्रामीणों की बात कराई। ट्रक मालिक द्वारा परिजनों से हरसंभव मदद का आश्वासन दिलवाया गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण माने। इसके बाद मृतक का बारां जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को शुपुर्द कर दिया गया। धौलाकुआं पुलिस चौकी प्रभारी हेड योगेंद्र ङ्क्षसह भी जाप्ते के साथ घटनास्थल पहुंचे थे।