खाली भूखंडों में शूकर व मवेशियों का डेरा
शहर के अधिकांश कॉलोनी, वार्डा में कई खाली प्लॉट पड़े हुए हैं। यहां लोगों के घरों का पानी इक_ा होता है। लगातार पानी भरे होने से इस गंदे पानी में शूकर आदि जानवरों का जमावड़ा लगा रहता हैं, जो बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। इतना ही नहीं ऐसे प्लॉट के आस पास रहने वाले लोगों द्वारा अपने घर का गंदा पानी भी इन खाली प्लॉट में छोड़ा जा रहा है। अधिकांश लोगों के घरों से निकलने वाला कचरा भी ऐसे प्लाटों में फैंका जाता है, जिससे गंदगी और बढ़ जाती है।