2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबर : सीताबाड़ी में दिखेंगे लवबर्ड, बजरीगर, गिनीफाउल, चकोर मुर्गा

लवकुश वाटिका में राज्य सरकार की ओर से रंग-बिरंगे और देशी-विदेशी पक्षियों के घर को मंजूरी, 87 लाख रुपए का बजट स्वीकृत

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Sep 08, 2023

खुशखबर : सीताबाड़ी में दिखेंगे लवबर्ड, बजरीगर, गिनीफाउल, चकोर मुर्गा

खुशखबर : सीताबाड़ी में दिखेंगे लवबर्ड, बजरीगर, गिनीफाउल, चकोर मुर्गा

बारां. राजस्थान सरकार ने पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए 50 पक्षीघरों के निर्माण की घोषणा की है। इस घोषणा के तहत प्रदेश में नए पक्षीघर बनाने के लिए बजट मंजूर किया गया है। उप वन संरक्षक दीपक गुप्ता ने बताया कि जिले के सीताबाड़ी केलवाड़ा में निर्माणाधीन लवकुश वाटिका में पक्षीघर बनाया जाएगा। पक्षीघर के लिए 87 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हो गई है। पक्षीघर के साथ ही पक्षियों के चिकित्सा स्वास्थ्य की सम्पूर्ण व्यवस्था की जाएगी। जिसमें बीमार और घायल पक्षियों और वन्य जीवन को सुरक्षित रखने के साथ-साथ प्रदेश को पक्षियों के प्रेमी और प्रकृति के प्रशंसकों के लिए एक आकर्षक स्थान प्रदान करेगा। पक्षी घर में रंग-बिरंगे विदेशी पक्षी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इन पक्षीघरों में कॉकेटू, ऑस्ट्रेलियाई बर्ड, लव बर्ड तोता, बजरीगर, बुग्गी तोता, गिनी फाउल, चकोर मुर्गा जैसे देशी-विदेशी रंग-बिरंगे पक्षियों को रखा जाएगा।

संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण कदम

इस मंजूरी के द्वारा प्रदेश में पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यह पहल न केवल पक्षियों को सुरक्षा देगी। बल्कि बीमार और असहाय पक्षियों का उपचार और संवर्धन भी संभव बनाएगी। राजस्थान सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में पक्षियों के प्रशंसकों को एक आकर्षक स्थान प्रदान करना है। जहां लोग प्राकृतिक सुंदरता के साथ पक्षियों को देखने का आनंद ले सकेंगे।

Story Loader