7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 2 लाख के नोटों की गड्डी, 4 लाख की ज्वैलरी और लाखों का फर्नीचर जलकर राख

बारां के शाहाबाद रोड पर नामदेव भवन के समीप एक मकान में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से घर में रखी 2 लाख रुपए की नगद राशि समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। अचानक मकान से धुआं उठते देख आसपास के लोग सकते में आ गए।

2 min read
Google source verification
21012024baran51.jpg

बारां के शाहाबाद रोड पर नामदेव भवन के समीप एक मकान में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से घर में रखी 2 लाख रुपए की नगद राशि समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। अचानक मकान से धुआं उठते देख आसपास के लोग सकते में आ गए। लोगों ने पुलिस और अग्निशमन को सूचना दी। सूचना पर नगरपरिषद के अग्निशमन दल और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन दल ने करीब डेढ़ घंटे मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

घर में था फर्नीचर
नगरपरिषद के सहायक अग्निशमन अधिकारी उवेश शेख ने बताया कि कमलेश यादव के मकान में आग लगी थी। सुबह दस बजे सूचना मिली। पहले एक दमकल और दल रवाना किया गया। आग ज्यादा होने पर दो वाहन और भेजे। टीम ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। मकान में काफी फर्नीचर था। आग से फर्नीचर, अलमारी, फ्रीज, रसोई फर्नीचर, चिमनी, कपड़े, बिस्तर और 2 लाख रुपए नगदी तथा करीब 4 लाख की सोने की ज्वैलरी समेत 10 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है।
यह भी पढ़ें : बस के टायर के नीचे आई महिला की दर्दनाक मौत, रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपति को कुचला


डॉग के शोर मचाने से टल गया गंभीर हादसा
सहायक अग्निशमन अधिकारी शेख का कहना है कि घटना के समय ठेकेदार यादव तो काम से ईंट-भट्टों पर गए हुए थे। पत्नी मकान के पीछे गाय के बाड़े में काम कर रही थी। कमरे में रूम हीटर जल रहा था। आशंका है कि हीटर देर तक चालू रहने से उसमें स्पार्किंग हुई और आग सुलग गई। इस दौरान घर में मौजूद पालतु डॉग भौंका तो इसका पता चला।
यह भी पढ़ें : प्रेमिका की हत्या कर 2 साल तक ड्रम में डालकर सीमेंट से रखा पैक, फिर हड्डियों को पीसकर नदी में बहाया, दिल दहला देगी ये मर्डर स्टोरी

यह रहे टीम में शामिल
इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने गैस सिलेंडर को आग पकडऩे से पहले निकालकर बाहर फैंक दिया था, फिर भी आग का तत्काल पता लगता और सूचना जल्दी मिलती तो नुकसान इतना नहीं होता। टीम में सहायक अग्निशमन अधिकारी उवेश शेख के नेतृत्व में फायरमैन प्रेम नारायण, सुशील शर्मा, जितेंद्र नामा, गोविंद गोस्वामी, दीपेन्द्र कुशवाह, दीपक मेघवाल, रोहित चौहान, हर्ष टाक, वाहन चालक प्रकाश लोधा, सत्यनारायण वैष्णव व रामलाल मेघवाल आदि शामिल थे।