बारां. बागेश्वर पीठ के पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र व मंत्री उदयनिधि स्टालिन को रावण के खानदान का बताते हुए कहा कि जब तक भूमि पर जल और सूर्य रहेगा, तब तक हम सनातनी रहेंगे। उदयनि धि ने देश सनातनियों के दिल पर चोट पहुंचाई है। उन्हें नि श्चित रूप से जवाब मिलेगा। मंच पर कथा के बाद लगे दरबार में एक युवक के बारां जिला परिषद में क्रॉस वोटिंग के सवाल का यह कहते हुए जवाब नहीं दिया कि यह कानूनी और पुलिस का मामला है। हालांकि उन्होंने पर्चे में जवाब लिखकर उसकी शंका का समाधान किया, लेकिन इसे किसी को नहीं बताने का वादा भी लिया।
सोमवार को यहां कृ षि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित हनुमत कथा में पंडित शास्त्री ने कहा कि हम किसी नहीं, सभी पार्टियों के है, किन्तु हिन्दू राष्ट्र बनाना हमारा हमारा ध्येय है और यह सपना साकार होकर रहेगा। इसके लिए सभी सनातियों को एक होना होगा। उन्होंने कहा कि साधु को तीन बातें गिराती है और वह है गंदी राजनीति, रुपया और औरत। हमारा जन्म भी सनातन के लिए हुआ है और मरेंगे भी सनातन के लिए। हम नहीं चाहते कि कोई हमारी बहन, बेटियों को छेड़े। इसलिए कहते हैं सनातियों एक हो जाओ। जब तक धरती पर जल और आसमान में सूर्य रहेगा तब तक संसार में सनातन रहेगा। उन्होंने बरेली के अनस अंसारी द्वारा किए गए धमकी भरे कमेंट्स पर जवाब देते हुए कहा कि अगर उसके हाथों ही लिखा होगा तो उसे कौन रोक सकता है। जिंदा रखना और मारना तो ईश्वर के हाथ है। हम बरेली जाएंगे और ठठरी बांध देंगे। शाम करीब चार बजे यहां आयोजित दो दिवसीय हनुमत कथा व दिव्य दरबार का समापन हो गया। इसके बाद वे बागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गए।
19 लोगों की लगी अर्जी
कथा के बाद दिव्य दरबार में 19 लोगों की अर्जी व पर्ची लगी। पंडित शास्त्री ने इन्हें एक-एक कर मंच पर बुलाया और उनके मन के सवालों को पर्चे पर लिखा। बाद में उन्होंने प्रेत बाधा दूर की।