1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां

वीडियो : देखते ही देखते किसान की मेहनत हो गई राख

दो बीघा खेत के गेहूं आग से जलकर राख

Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Mar 15, 2023

देवरी. एक किसान के खेत में गेहूं की फसल बुधवार को जलकर राख हो गई। देवरी सरपंच करण सहरिया ने बताया कि नवल सिंह पुत्र भदई के खेत पर गेहूं की फसल की कटाई करके थ्रेसिंग के लिए रखी थी। अज्ञात कारणों से इसमें आग लग गई। इससे फसल राख में तब्दील हो गई। फसल के ढेर में आग की लपटें देख आसपास से लोग आए और अन्य लोगों को जानकारी दी। तब तक आग ने फसल को चपेट में ले लिया था। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन फसल को नहीं बचा सके। पीडि़त किसान ने मुआवजा देने की मांग की है।