27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां
video : याद आया फिल्म शोले का सीन : प्रेमिका से शादी कराओ, यह कहकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक
Play video

video : याद आया फिल्म शोले का सीन : प्रेमिका से शादी कराओ, यह कहकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक

नाहरगढ़ में प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा

Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Nov 30, 2022

बारां. जिले के नाहरगढ़ कस्बे में बुधवार सुबह एक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। युवक अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर कस्बे के हिम्मतगढ़ टापरा में लगे ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना से इलाके में कौतूहल मच गया। आसपास के सैकड़ों लोग मोबाइल टावर के पास इकट्ठा हो गए। सूचना लगने पर युवक के मां और बहन भी मौके पर पहुंची। उन्होंने 2 घंटे तक युवक जितेंद्र सहरिया से नीचे उतरने की मिन्नतें की। इस दौरान युवक की मां बीच में बेहोश भी हो गई। काफी समझाइश और शादी कराने की रजामंदी देने पर युवक 2 घंटे बाद टावर से नीचे उतरा। फिलहाल नाहरगढ़ पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

विजुअल:-टावर पर चढ़ा युवक