कृषि उपज मंडी में सावों के बाद गेहूं की आवक फिर से बढ़ गई है। मंडी में गुरुवार को 70 हजार कट्टे से अधिक गेहूं की आवक हुई। वहीं भावों में भी करीब 100 रुपए प्रति क्विंटल से अधिक की तेजी रही।
मंडी में 70 हजार कट्टे गेहूं तथा 8 हजार कट्टे लहसुन की हुई आवक
बारां. कृषि उपज मंडी में सावों के बाद गेहूं की आवक फिर से बढ़ गई है। मंडी में गुरुवार को 70 हजार कट्टे से अधिक गेहूं की आवक हुई। वहीं भावों में भी करीब 100 रुपए प्रति क्विंटल से अधिक की तेजी रही।
कृषि मंडी में गुरुवार को गेहूं, लहसुन समेत अन्य जिन्सों की करीब एक लाख कट्टों की आवक हुई। गेहूं तथा लहसुन में तेजी रही। गेहूं में इस सप्ताह करीब सवा सौ रुपए प्रति क्विंटल की तेजी बनी। गत कई दिनों से गेहूं के भाव एकसे बने हुए थे। लेकिन स्टॉकिट््स की लेवाली के चलते यह तेजी आई। लहसुन के भावों में भी में इसी सप्ताह तेजी बनी बनी है। गुरुवार को लहसुन मंडी में बॉक्स क्वालिटी उपर में 12 हजार 500 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। वहीं लॉटरी क्वालिटी के भाव 3 हजार से 3500 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे। बोम क्वालिटी 7 से 10 हजार, फूलगोला 5500 से 7 हजार तथा लड्डू 4500 से 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक के भाव से बिकवाली हुई। गुरुवार में मंडी में करीब 8 हजार कट्टे लहसुन की आवक हुई।
मण्डी भाव
छीपाबड़ौद. कस्बे की विशिष्ट लहसुन मण्डी हरनावदा जागीर छीपाबड़ौद में गुरुवार को भाव इस प्रकार रहा। बेस्ट क्वालिटी और फुल गोला माल 9030 रुपए से लेकर 12600-13000 रुपए प्रति क्विंटल से बिका। एवरेज माल 5515 रुपए से लेकर 8400-8725 रुपए प्रति क्विंटल से बिका। छोटे माल 3800 रुपए से लेकर 5000-5205 रुपए प्रति क्विंटल से बिका। देशी लहसुन 2600 रुपए से लेकर 10800-11500 रुपए प्रति क्विंटल से बिका। कुल ट्रेक्टर वह ढेर नीलामी 1259 की हुई। कुल आवक 13228 कट्टी 5291 क्विंटल की हुई। गेहूं 2300 से 2622, सरसों 5705 से 6140, सोयाबीन 3525 से 4355, चना 5095 से 5480, धनिया 6505 से 7655, मक्का 1901, तिल्ली 6005, मूंग 6800 रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल तक बिका। कुल ङ्क्षजस आवक 4423 ङ्क्षक्वटल की हुई। कवाई. कृषि उपज मंडी समिति कवाई में गुरुवार को सभी ङ्क्षजसों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2430 से 2549 तक, चना 5361 से 5420 तक, अलसी 6690 तक, सरसों 5725 से 6061 तक, सोयाबीन 3870 से 4399 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिके।