8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथी के दांत न साबित हो जाएं वार्डों में सडक़ के निर्माण कार्य

शहर के वार्डों के विकास को लेकर सांसद कोष से 16 वार्डो में सीसी रोड निर्माण के लिए जिला परिषद ने प्रशासनिक स्वीकृति तो जारी कर दी, लेकिन अभी तक इनकी वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Jai Prakash Singh

•

Updated: 1 Mar 2024, 10:01 PM IST

हाथी के दांत न साबित हो जाएं वार्डों में सडक़ के निर्माण कार्य

हाथी के दांत न साबित हो जाएं वार्डों में सडक़ के निर्माण कार्य

बारां. शहर के वार्डों के विकास को लेकर सांसद कोष से 16 वार्डो में सीसी रोड निर्माण के लिए जिला परिषद ने प्रशासनिक स्वीकृति तो जारी कर दी, लेकिन अभी तक इनकी वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पाई है। जिसके चलते आमजन की आशाओं पर फिलहाल तो पानी फिरता नजर आ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के 16 वार्डों में सीसी रोड निर्माण के लिए सांसद कोष से 68.80 लाख रुपए की लागत से 17 सीसी रोड को जिला परिषद ने 24 फरवरी को प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। इसके साथ ही अन्ता क्षेत्र बरखेड़ा आदर्श माध्यमिक विद्यालय में 10 लाख रुपए की लागत से कक्षा कक्ष व बरामदे, शाहाबाद क्षेत्र के खटका व खादरी में सार्वजनिक पार्क की चारदीवारी के लिए 5 लाख एवं अटरु क्षेत्र के रिछन्दा गांव में 5 लाख की लागत से इन्टरलॉङ्क्षकग सडक़ के लिए भी इस तिथि में प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। लेकिन अभी तक वित्तीय स्वीकृति नही मिलने के कारण उक्त कार्यों की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।
आचार संहिता में उलझ सकते हैं निर्माण कार्य
देश में आगामी मार्च माह के दूसरे सप्ताह में आचार संहिता लागू होने की संभावना बनी हुई है। इसके चलते उक्त स्वीकृत निर्माण कार्य अधरझूल में लटक सकते हैं तथा लोगो की आशाओं पर फिलहाल पानी फिर सकता है। कार्यकारी एजेन्सी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अधिकारी सीएम बैरवा ने बताया कि 29 फरवरी तक तो वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली है। इसके बाद कार्यों के टेण्डर जारी करने तथा वर्कऑर्डर जारी करने की प्रक्रिया में ही करीब 20 दिनों का समय लग जाता है।
इन वार्डों में होने है कार्य
शहर के वार्ड 45 में 5 लाख की लागत से, वार्ड 56 में 4 लाख, वार्ड 11 में एक लाख तथा इसी वार्ड में दूसरा रोड 5 लाख, वार्ड 24 में 8 लाख, वार्ड 43 में 5 लाख, वार्ड 14 में 5 लाख, वार्ड 38 में 5 लाख, वार्ड 24 में 3.50 लाख, वार्ड 33 में 4.10 लाख, वार्ड 13 में 5 लाख, वार्ड 58 में 5 लाख, वार्ड 54 में 5 लाख, वार्ड 36 में 3.20 लाख तथा वार्ड 55 में 5 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड का निर्माण करवाए जाने की स्वीकृति सार्वजनिक निर्माण विभाग को मिली है।
न तो परिषद से, न ही सांसद कोष से राहत
नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों में रोड की समस्या है। नगर परिषद के पास पर्याप्त धन के अभाव में कार्य नहीं हो पा रहे तो, लोगो को सांसद कोष से आशा बंधी थी। लेकिन अब यह आशा भी फिलहाल तो पूरी होती नजर नही आ रही है।