
वीडियो : कृषि मंडी में नई सोयाबीन की दस्तक, अब होगी बंपर आवक
बारां. कृषि उपज मंडी में बुधवार को नई सोयाबीन की करीब डेढ़ हजार कट्टे की आवक हुई। सोयाबीन की क्वालिटी भी अन्य वर्षो की तुलना में व्यापारियों ने बेहतर बताई। मंडी में करीब 6000 कट्टे पुरानी सोयाबीन की भी आवक हुई। मंडी व्यापारी विमल बंसल ने बताया कि नई सोयाबीन 3500 रुपए से लेकर 4250 प्रति ङ्क्षक्वंटल के भाव से बिकी है। नई सोयाबीन में करीब 20 प्रतिशत नमी की मात्रा है। उन्होंने बताया कि मौसम की आगे भी ऐसे अनुकूलता बनी रही तो अच्छी पैदावार निकलने की उम्मीद है। वहीं उन्होंने कहा कि पुरानी सोयाबीन मंडी में 4000 से लेकर 4700 प्रति ङ्क्षक्वटल के भाव से बिकी है। वहीं दूसरी ओर कृषि विभाग (विस्तार) के संयुक्त निदेशक आतिश शर्मा ने बताया कि जिले में इस वर्ष 2 लाख 35 हजार हैक्टेयर में सोयाबीन की बुवाई की गई थी। वर्तमान में अनुकूल मौसम सोयाबीन इच्छी पैदावार के लिए मुफीद साबित हो सकता है। प्रति हैक्टेयर करीब 15 ङ्क्षक्वटल उत्पादन की संभावना है।
Published on:
21 Sept 2023 12:08 am
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
