8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपड़ों के अन्दर कपड़े पहन कर आए थे लुटेरे, ताकि जाते समय पहचान न हो

जिले के सीसवाली थाना क्षेत्र के बढग़ांव में यूकों बैंक शाखा में 10.75 लाख की लूट की वारदात अंजाम देने से पहले शातिरों ने पुलिस को गुमराह करने ओर खुद के बचाव को लेकर काफी तैयारी की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Jai Prakash Singh

•

Updated: 30 Mar 2024, 10:04 PM IST

कपड़ों के अन्दर कपड़े पहन कर आए थे लुटेरे, ताकि जाते समय पहचान न हो

कपड़ों के अन्दर कपड़े पहन कर आए थे लुटेरे, ताकि जाते समय पहचान न हो

बारां. जिले के सीसवाली थाना क्षेत्र के बढग़ांव में यूकों बैंक शाखा में 10.75 लाख की लूट की वारदात अंजाम देने से पहले शातिरों ने पुलिस को गुमराह करने ओर खुद के बचाव को लेकर काफी तैयारी की थी। शातिर बाहर पहने दिख रहे कपड़ों के नीचे दूसरे अतिरिक्त कपड़े पहने हुए थे। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों युवकों के उपर पहने दिख रहे कपड़ों के नीचे दूसरे कपड़े भी दिख रहे हैं। एक शातिर शर्ट के नीचे शर्ट पहने हुए हैं तो दूसरा लुटेरा शर्ट के नीचे गोल गले की टी-शर्ट पहने हुए है। हालांकि वारदात का करीब चार मिनट के फुटेज ही सामने आए हैं। फिलहाल अन्य कोई ओर फुटेज सामने नहीं आने से बैंक के कैमरों से मिले फुटेज से ही सुराग तलाशने का जतन किया जा रहा है।
गांव में कैमरे नहीं, शहर में पहुंची पुलिस
बैंक के अलावा गांव में ओर आसपास के गांवों में भी कैमरे नहीं मिल रहे है। इससे पुलिस पुलिस टीमें आसपास के कस्बाई ओर शहरी क्षेत्र में लगे कैमरों को खंगालने में जुटी हुई हैं। सीसवाली, मांगरोल, अन्ता, सुल्तानपुर, इटावा तथा बारां ओर कोटा शहर में विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों, रेलवे, बस स्टैंड, होटल, ढाबों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। फोरलेन हाइवे पर टोल प्लाजा के कैमरों का भी अवलोकन किया जा रहा है, लेकिन अब तक पुलिस को खास सुराग नहीं मिले हैं।
मैनेजर अकेला बाइक से लाया था दस लाख
सूत्रों का कहना है कि बडग़ांव के छोटे से इस बैंक में अधिक लेनदेन नहीं होता है, लेकिन घटना के दिन 27 मार्च को बैंक मैनेजर राजेश अन्ता से दस लाख रुपए लेकर आया और वह भी बिना किसी विशेष सुरक्षा व्यवस्था के खुद अकेला बाइक चलाकर दस लाख लेकर बैंक में पहुंच गया। इसकी जानकारी कुछ कर्मचारियों को भी थी। घटना से कुछ देर पहले बैंक में पैसे लेने पहुंचे एक ग्रामीण को बैंक कर्मचारियों ने 12 बजे तक केश आने के बाद आने की बात कही थी। इससे तय है कि अन्य कर्मचारी को भी बैंक में 12 बजे तक केश पहुंचने की जानकारी थी। ***** तरह बात सामने आने के बाद पुलिस बैंक कर्मचारियों पर भी नजर गढ़ाए हुए है और उनसे भी पलपल की गहनता से पूछताछ की जा रही है। उनके हर बयान की तस्दीक की जा रही है।
अन्दर की व्यवस्था
से थे परिचित
फुटेज से लग रहा है कि लुटेरे बैंक में मैनेजर, कैशियर कैबिन व स्ट्रांगरूम आदि की स्थिति के बारे में पहले से परिचित थे। टोपी वाला लुटेरा सीधे मैनेजर कैबिन पहुंचा, उससे धमकाने के लिए सामान्य मारपीट की और कैशियर कैबिन में पहुंच गया। वह केशियर काउंटर से गड्डियां फैंकता रहा ओर बाहर खड़ा दूसरा लुटेरा युवक बैग में भरता रहा। बाद में मैनेजर को छोड़ शेष कर्मचारियों को एक कक्ष में बंद कर दिया ओर बैंक से बाहर निकल गए। इस दौरान गेट के बाहर एक महिला व युवक मौजूद थे। वे लुटेरों के निकलते समय ही अन्दर घुस गए थे।