11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक के हुए टुकड़े, युवक की मौत

Rajasthan Horrific Accident : बारां जिले के सारथल थाना क्षेत्र के काल्पा ज़ागीर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार बोलेरो कार की टक्कर से बाईक सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Tragic accident in Rajasthan

बारां। मृतक बलराम बैरवा एवं एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त मोटर साइकिल व बोलेरो।

Baran Horrific Accident : सारथल थाना क्षेत्र के काल्पा ज़ागीर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार बोलेरो कार की टक्कर से बाईक सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा बोलेरो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और बाइक के दो टूकड़े हो गए। सारथल थानाधिकारी धर्मपाल सिंह यादव के अनुसार रविवार दोपहर थाना क्षेत्र मे काल्पा ज़ागीर के समीप पाटघटा पर बोलेरो कार व बाईक की आमने सामने की भीड़न्त में मोटर साइकल सवार बलराम उम्र 32 वर्ष पुत्र रामचरण बैरवा निवासी बरसत थाना सारथल ने मौके पर दम तोड़ दिया।

शव का पोस्टमार्टम छीपाबड़ोद सीएचसी में करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द की गईं। वहीं, दोनों वाहनों को कब्जे कर लिया। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक बाईक से छीपाबड़ोद की और से अपने गांव की और घूमने लगा तभी अकलेरा की और से आई तेज रफ्तार बोलेरो कार की जोरदार टक्कर से मोटर साइकल दो हिस्सों मे बंट गईं। वहीं बोलेरो कार दुर्घटना के बाद रोड साईट गहरे गड्डे मे पलट गईं। बोलेरो सवार दो जने भाग निकले।

यह भी पढ़ें :

गैस एजेन्सी देने के नाम पर दर्जनों लोगों से लाखों रुपए हड़पकर युवक फरार, मचा हड़कंप