5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चांदी के सिक्के पर 284 साल पुराना राम दरबार, रामपुर गार्डन के कारोबारी के नाना को संत ने किया था गिफ्ट, जानें रोचक किस्सा

बरेली। रामपुर गार्डन के कारोबारी राम गुप्ता के पास ऐसा सिक्का है जिसपर 284 वर्ष पुराना राम दरबार अंकित है। यह सिक्का उनके नाना ने संत ने गिफ्ट किया था। सोने-चांदी के सिक्कों पर देवी-देवताओं की छवि वर्षों पहले भी अंकित होती थी। मान्यता है कि जिनके पास ये सिक्का रहता है, उनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

less than 1 minute read
Google source verification
model_town_5.jpg

संत ने आशीर्वाद स्वरूप दिया था सिक्का

राम गुप्ता ने बताया कि जलेसर के ऊंचे गांव के रहने वाले उनके नाना शिव प्रसाद गुप्ता के पास यह सिक्का था। राम जब नाना के घर जाते तो वह सिक्का गुल्लक में रखा रहता था। उनके नाना बताते थे कि यह सिक्के का ही आशीर्वाद है कि उनके गुल्लक में रुपये कम नहीं होते। यह सुनकर राम के मन में भी उस सिक्के के प्रति जिज्ञासा बढ़ने लगी। जब उन्होंने नाना से पूछा कि उन्हें यह सिक्का कैसे और कब मिला तो जवाब मिला कि एक संत ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप यह सिक्का दिया था।

सिक्के पर श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी और हनुमान जी की छवि हैं अंकित

उस पर श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी और हनुमान की छवि अंकित हैं। राम ने बताया कि 14 वर्ष की उम्र में उन्हें नाना ने सिक्का सौंप दिया था। इसे पाने के बाद हृदय परिवर्तन सिक्के हुआ। गुल्लक के बजाय को मंदिर में रखकर पूजा शुरू की। तब से अब तक वह सिक्का घर के मंदिर में ही रखा है। वह प्रतिदिन उसको पूजा करते हैं। शहर से बाहर जाने पर उसे साथ ले जाते हैं।

सिक्के पर अंकित है वर्ष 1740

राम गुप्ता के मुताबिक सिक्के पर उस दौरान की भाषा में वर्ष 1740 अंकित है। सिक्का चांदी और गिलट धातु के मिश्रण से बना है। इस पर सोने की परत चढ़ी है। घिस जाने की वजह से सिक्के का आधा भाग चांदी तो आधा सोने की रंगत सा चमकता है। राम के पास वर्ष 1818 का दो आने का भी एक सिक्का है। इसके एक ओर श्रीराम दरबार और दूसरी ओर ऊँ और कमल का फूल अंकित है।