
बरेली। भोजीपुरा इलाके में सरिया फैक्ट्री के मुनीम और ड्राइवर को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने 50 लाख रूपये लूट लिए। लूट की सूचना पर एसएसपी भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बदमाशों की तलाश में काम्बिंग भी की गई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
नैनीताल रोड पर हुईं वारदात
उत्तराखंड के किच्छा के रहने वाले तुषार अग्रवाल की सरिया फैक्ट्री है। उनकी फैक्ट्री से सरिया की सप्लाई उत्तर प्रदेश के भी तमाम जिलों में होती है। शुक्रवार रात फैक्ट्री का मुनीम अनिक गुप्ता और ड्राइवर मगन शाहजहांपुर से वसूली कर अपनी गाडी से लौट रहे थे। भोजीपुरा में नैनीताल हाइवे पर 6 बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया और ड्राइवर और मुनीम को गन प्वाइंट पर लेकर 50 लाख रुपया लूट लिया और विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की। बदमाशों के जाने के बाद मुनीम ने घटना की सूचना मालिक और पुलिस को दी।
बयान बदलते रहे ड्राइवर और मुनीम
हाई एलर्ट में हुई लूट की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी, एसपी ग्रामीण और एसपी क्राइम अपनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस पूछताछ के दौरान ड्राइवर और मुनीम अपने बयान बदलते रहे। फिलहाल पुलिस मामले के खुलासे में जुट गई है।
Published on:
14 Dec 2019 08:43 am

बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
