13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑडिटोरियम में लगा स्वास्थ्य मेला, 345 मरीजों की हुई जांच, 25 यूनिट रक्तदान, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर अधिक फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बुधवार को जिले में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जिला चिकित्सालय के पास जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बुधवार को जिले में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जिला चिकित्सालय के पास जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ।

शिविर का शुभारंभ सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आए हुए लाभार्थियों ने देखा।

शिविर में स्त्री रोग, दंत रोग, हड्डी रोग, बाल रोग, ईएनटी, मानसिक स्वास्थ्य, आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक विशेषज्ञों ने मरीजों को परामर्श दिया। 345 रोगियों की जांच की गई और समाजसेवियों ने 25 यूनिट रक्तदान किया। कैंसर, बीपी, शुगर समेत कई गैर-संचारी रोगों की जांच हुई। साथ ही आयुष्मान योजना, टीबी, मलेरिया, एचआईवी, योग और रेडक्रॉस सोसायटी के अलग-अलग स्टॉल भी लगाए गए।

कार्यक्रम में मेयर उमेश गौतम ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को समाज की मजबूती का आधार बताया। मंच पर मौजूद सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मेयर उमेश गौतम, जिलाधिकारी अविनाश सिंह और सीएमओ विश्राम सिंह ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 4 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड प्रदान किए। इसके अलावा पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत 5 गर्भवतियों की गोद भराई और 5 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी किया गया।

शिविर में मंडलीय अपर निदेशक व प्रमुख अधीक्षक डॉ. अलका शर्मा, डॉ. लक्ष्मीकांत सक्सेना, डॉ. त्रिभुवन प्रसाद, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. लईक अहमद अंसारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजयपाल सिंह गंगवार ने किया।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग