बरेली

घर में घुसकर हिंदू युवती से छेड़छाड़, परिवार को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार, मुकदमा दर्ज

थाना बारादरी क्षेत्र में बुधवार रात एक युवती के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि बारादरी के एक मोहल्ले का रहने वाला युवक रईस पुत्र छिद्दन रात करीब 9 बजे एक घर में जबरन घुस आया और वहां अकेली मौजूद 19 वर्षीय युवती के साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

2 min read
Jun 05, 2025
फोटो सोर्स: एआई

बरेली। बारादरी क्षेत्र में बुधवार रात एक युवती के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि बारादरी के एक मोहल्ले का रहने वाला युवक रईस पुत्र छिद्दन रात करीब 9 बजे एक घर में जबरन घुस आया और वहां अकेली मौजूद 19 वर्षीय युवती के साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी घर पर अकेली थी। उसी दौरान आरोपी मौका पाकर उसके घर में घुस आया। आरोप है कि रईस ने अंदर घुसते ही युवती से जबरदस्ती अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। घबराकर युवती ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गया। भागते समय उसने परिजनों को धमकी दी कि यदि उन्होंने इस घटना की शिकायत पुलिस में की तो पूरे परिवार को जान से मार देगा।

आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

घटना से आहत परिजन तुरंत युवती को लेकर थाना बारादरी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी बेहद डर और सदमे में है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बारादरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपी रईस की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की जांच उच्च प्राथमिकता पर की जा रही है। दोषी को जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का दावा है कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपी को कानून के दायरे में लाकर सख्त सजा दिलवाई जाएगी। वहीं, पीड़ित परिवार अपने घर में सुरक्षा की मांग कर रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर