14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एयर इंडिया नौकरी के नाम पर 23.5 लाख की ठगी, कईयों को थमाया फर्जी ऑफर लेटर, मुकदमा दर्ज

इज्जतनगर क्षेत्र में एयर इंडिया में एसोसिएट की नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों और एक युवती से करीब 23 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। फर्जी ऑफर लेटर देकर लंबे समय तक भरोसे में रखने के बाद आरोपियों ने हाथ खड़े कर दिए। अब पीड़ितों की तहरीर पर इज्जतनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में एयर इंडिया में एसोसिएट की नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों और एक युवती से करीब 23 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। फर्जी ऑफर लेटर देकर लंबे समय तक भरोसे में रखने के बाद आरोपियों ने हाथ खड़े कर दिए। अब पीड़ितों की तहरीर पर इज्जतनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

तुलाशेरपुर निवासी देवेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि बीटेक पास करने के बाद उन्हें और उनके परिचितों को एयर इंडिया में एसोसिएट की नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया। चौपुला क्षेत्र में रहने वाले विशाल और उसके साथी दयाशंकर, विपिन, सोनू व अभिषेक ने दावा किया कि उनकी एयरलाइन कंपनी में सीधी पकड़ है और चयन पक्का है। देवेंद्र के मुताबिक, उन्होंने अपने भाई, एक दोस्त और बीटेक कर चुकी एक युवती की नौकरी लगवाने की बात कही। आरोपियों ने चयन प्रक्रिया, मेडिकल और ट्रेनिंग के नाम पर किस्तों में रकम मांगनी शुरू कर दी।

कई किश्तों में वसूले 23.5 लाख रुपये

पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने अलग-अलग समय पर रकम लेकर कुल मिलाकर साढ़े 23 लाख रुपये से अधिक हड़प लिए। भरोसा मजबूत करने के लिए उन्हें कथित ऑफर लेटर और जॉइनिंग संबंधी दस्तावेज भी थमा दिए गए। जब जॉइनिंग की तारीख नजदीक आई और कोई स्पष्ट सूचना नहीं मिली तो पीड़ितों ने सीधे एयर इंडिया के कार्यालय से संपर्क किया। वहां से साफ कर दिया गया कि इस तरह की कोई भर्ती प्रक्रिया जारी ही नहीं है और प्रस्तुत ऑफर लेटर फर्जी हैं।

खुली पोल तो गायब हुए आरोपी

सच्चाई सामने आते ही पीड़ितों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोप है कि जब पैसे वापसी की बात की गई तो आरोपी टालमटोल करने लगे और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद देवेंद्र कुमार सिंह ने इज्जतनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, मोबाइल कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजैक्शन खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग