14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुमका तिराहे पर विराजमान हुए नंदी… महाशिवरात्रि पर नटराज से लेकर नंदी तक होंगे भव्य आकर्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप नाथ नगरी में महा शिवरात्रि को भव्य और दिव्य बनाने के लिये बरेली विकास प्राधिकरण ने कलरफुल फूलों, डिजिटल लाइटिंग से महाशिवरात्रि को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी पूरी कर ली है।

2 min read
Google source verification

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप नाथ नगरी में महा शिवरात्रि को भव्य और दिव्य बनाने के लिये बरेली विकास प्राधिकरण ने कलरफुल फूलों, डिजिटल लाइटिंग से महाशिवरात्रि को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी पूरी कर ली है।

बीडीए उपाध्यक्ष डा. ए मणिकंडन ए के निर्देश पर महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर नाथनगरी शिवत्व के श्रृंगार से सज गई है। शहर का हर द्वार, चौराहा और हर डिवाइडर भक्तिभाव से आलोकित नजर आ रहा है। डमरू की गूंज और हर-हर महादेव का उद्घोष सुनाई देने लगे, तो समझ लीजिए कि बरेली अपने आराध्य के सबसे बड़े पर्व के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। रविवार को महाशिवरात्रि है। झुमका तिराहे पर नंदी महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई है। नंदी पार्क को सजाया और संवारा जा रहा है। लखनऊ रोड पर भव्य नटराज शोभायमान हैं। भव्य द्वार को भी फूलों से सुसज्जित किया गया है।

बीडीए उपाध्यक्ष डॉ ए. मणिकंडन ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व को दिव्य तरीके से मनाया जा रहा है। नाथ नगरी को धार्मिक परंपराओं और संस्कृति के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिव के प्रतीकों के माध्यम से सुदृढ़ किया जा रहा है। उसी रणनीति के तहत प्रवेश द्वारों पर विशाल प्रतिमाएं, विशेष लाइटिंग, लैंडस्केपिंग और थीम आधारित फ्लावर डेकोरेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। अगले एक सप्ताह में झ़ुमका भी स्थापित किया जायेगा। नंदी पार्क का लोकार्पण मुख्यमंत्री जी करेंगे। इसके बाद ही अंदर जाने की अनुमति होगी। अभी बाहर से ही दर्शन कर सकेंगे।

दिल्ली मार्ग से आएंगे तो नंदी, लखनऊ से आयेंगे तो नटराज का भव्य स्वागत

दिल्ली की ओर से शहर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत झुमका तिराहे पर स्थापित विशाल नंदी प्रतिमा करेगी। यहां आकर्षक लाइटिंग और विशेष सेल्फी प्वांइट तैयार किया गया है। बीडीए द्वारा विकसित इस द्वार को अवेद्यनाथ द्वार का स्वरूप दिया गया है, जो शहर की आध्यात्मिक पहचान को नया आयाम देगा। वहीं लखनऊ की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को रजऊ तिराहे पर भगवान नटराज और त्रिशूल के दर्शन होंगे। रंग-बिरंगी एलईडी लाइट, सजे हुए डिवाइडर और पौधरोपण से यह चौराहा दर्शनीय स्थल बन चुका है।

फूलों से सजे चौराहे, तीन दिन विशेष श्रृंगार

शहर के प्रमुख चौराहों, सराफा बाजार से लेकर किला–कुतुबखाना तक गेंदे और गुलाब की मालाओं से सजावट पूरी कर ली गई है। 14 से 16 फरवरी तक विशेष पुष्प श्रृंगार रहेगा। अलग-अलग सेक्टरों में सड़कों को थीम आधारित सजाया गया है, कहीं शिवलिंग और डमरू की फ्लावर आर्ट, तो कहीं त्रिशूल, चंद्रमा और सर्प की आकृतियां आकर्षण का केंद्र हैं।

मंदिरों में भी डिजिटल आभा, हर ओर शिवधुन

शहर के प्रमुख नाथ शिव मंदिर भी फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाए जा रहे हैं। कहीं पारंपरिक पुष्पमालाएं हैं तो कहीं भव्य डिजिटल लाइटों से सजे शिखर। संध्या होते ही मंदिरों के आसपास डमरू की थाप और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गुंजायमान होने लगेगा। श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई के इंतजाम भी किए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग