13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ट्रक ने जेसीबी को मारी टक्कर, डेढ़ घंटे तक स्टीयरिंग में फंसा रहा चालक, ऐसे निकाला बाहर

सीबीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब सात बजे हाईवे पर एक ट्रक पीछे से जेसीबी में जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और चालक स्टीयरिंग व सीट के बीच बुरी तरह फंस गया। वहीं, टक्कर से जेसीबी का पहिया भी अलग हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

स्टीयरिंग में फंसे चालक को निकालती पुलिस (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब सात बजे हाईवे पर एक ट्रक पीछे से जेसीबी में जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और चालक स्टीयरिंग व सीट के बीच बुरी तरह फंस गया। वहीं, टक्कर से जेसीबी का पहिया भी अलग हो गया।

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर सीबीगंज पुलिस और फायर सर्विस यूनिट भी मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने विशेष उपकरणों की मदद से सीट और स्टीयरिंग काटकर जगह बनाई और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

घायल चालक की पहचान इसरार अहमद निवासी हाफिजगंज के रूप में हुई है। उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक दिल्ली से बरेली की ओर आ रहा था और थाने के पास हादसा हो गया। आशंका है कि चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग