
aaj ka rashifal 24 जुलाई : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन तीन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानिए आपका राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। आपके लिए आज का दिन भागदौड़ भरा और तनाव युक्त हो सकता है। खर्चे अधिक रहेंगे। शाम 4:00 बजे के बाद कुछ सुधार होगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी है। शिक्षा संबंधी कार्यों में आसानी होगी। शाम 4:00 बजे के बाद का समय भागदौड़ भरा और खर्चे वाला होगा।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का समय ठीक है। सरकारी कामों के लिए समय उत्तम रहेगा। व्यवसाय भी ठीक-ठाक रहेगा। शाम 4:00 बजे के बाद कुछ लाभ की स्थिति बन सकती है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए समय भाग्य वर्धक है। मन प्रसन्न रहेगा। धर्म कर्म में रुचि रहेगी। शाम 4:00 बजे के बाद सरकारी कार्यों में उलझन और स्वास्थ्य ढीला हो सकता है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का समय ठीक नहीं है। स्वास्थ खराब हो सकता है। व्यापारिक हानि हो सकती है। खर्चे अधिक होंगे।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का समय मिलाजुला रहेगा। जो जातक विवाह योग्य हैं उनके लिए विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। शाम का समय ठीक नहीं है। लाभ में कमी हो जाएगी। लाभ मिलते मिलते रह जाएगा।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार और नौकरी में परेशानी हो सकती है। शाम 4:00 बजे के बाद समय ठीक होगा। व्यापारिक स्थल पर झगड़े से बचें।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों का आज का समय शिक्षा के लिए ठीक-ठाक है। मित्र साथ देंगे। शाम 4:00 बजे के बाद हानि हो सकती है।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए आज खर्चे का दिन है। कर्जा वाले कष्ट दे सकते हैं। शाम 4:00 बजे के बाद समय ठीक नहीं है मित्रों के झगड़े से बचें।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए आज पूरा दिन लगभग ठीक-ठाक रहेगा। भागदौड़ अधिक और परिश्रम बहुत ज्यादा करना पड़ेगा। लाभ कम होगा। शाम को हल्का तनाव हो सकता है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति का दिन है। शाम 4:00 बजे तक अधिकारी वर्ग आपके अनुकूल रहेंगे। व्यापारिक लाभ भी होगा। शाम 4:00 बजे के बाद स्वास्थ्य कुछ ढीला हो सकता है।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आज भाग्य साथ देगा। धर्म कर्म से लाभ मिलेगा। शाम 4:00 बजे के बाद आपको कुछ धन लाभ होने की संभावनाएं बनती है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
Published on:
24 Jul 2019 05:30 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
